बुरहानपुर

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि सेवासदन विधि


डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधिसेवासदन विधि महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह एस. पवार ने स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय, भोपाल से विधि विषय में पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया। डाॅ. वैशाली गुप्ता के पीएच.डी. का शीर्षक ’’सार्वजनिक कानून के अंतर्गत उपभोक्ता अधिकारों का विश्लेषणात्मक अध्ययन-इंदौर संभाग के विशेष संदर्भ में’’ रहा साथ ही डाॅ. शेरसिंह पवार के पीएच.डी. का शीर्षक ’’बाल श्रमिकों की समस्या का विधिक अध्ययन-इंदौर संभाग के संदर्भ में’’ रहा। इनके गाइड के रूप में डाॅ. नरेन्द्र कुमार थापक कुलपति एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय, भोपाल से इन्हें भरपूर सहयोग मिला। डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार द्वारा विधि विषय में पीएच.डी. उपाधि प्राप्त करने पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, संचालक श्री सुखलाल महाजन द्वारा सम्मानित कर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर विधि प्राचार्य डाॅ. मोहनलाल सोनी, सेवासदन महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील, डाॅ. अनीष पटेल, डाॅ. हर्षद दीक्षित सहित समस्त स्टाॅफ ने भी इन्हें बधाई देते हुये उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button