Tuesday, June 9, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरमहापौर ने वर्षा...

महापौर ने वर्षा ऋतु पूर्व प्रमुख नालों का किया निरीक्षण, समयबद्ध सफाई के दिए निर्देश

महापौर ने वर्षा ऋतु पूर्व प्रमुख नालों का किया निरीक्षण, समयबद्ध सफाई के दिए निर्देश

बुरहानपुर, 09 जून। आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम बुरहानपुर के महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा शहर के प्रमुख नालों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी नालों की वर्षा पूर्व सफाई कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, जिससे मानसून के दौरान जल निकासी सुचारु बनी रहे तथा जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो।

महापौर ने जोहरी नाला, निमाड़ अस्पताल का नाला, मिल एरिया, गांधी कॉलोनी, कमल टाकीज से डाकवाड़ी तक स्थित नाले का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नालों में जमा गाद, कचरा एवं अन्य अवरोधों को शीघ्र हटाने तथा सफाई कार्य में गति लाने के निर्देश दिए गए।

श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि वर्षा ऋतु प्रारंभ होने से पूर्व सभी प्रमुख एवं सहायक नालों की सफाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शहर में जलभराव की स्थिति निर्मित न हो और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने तथा सफाई कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा, स्वास्थ प्रभारी गणेश पाटिल एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नगर निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे नालों एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें तथा शहर को स्वच्छ एवं जलभराव मुक्त बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...