बुरहानपुर

फटाखा विक्रय हेतु भूखण्ड दुकानों का लॉटरी सिस्टम से आवंटन किया

नगर निगम द्वारा आज फटाखा विक्रय हेतु भूखण्ड दुकानों का लॉटरी सिस्टम से आवंटन किया
12 लाख 80 हजार वसूल कर 64 दुकानों की नीलामी की गई
बुरहानपुर :— आगामी दीपावली पर्व को लेकर अस्थाई पटाखा दुकानों आवंटन की प्रक्रिया नगर निगम द्वारा पूरी कर ली गई है
नगर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी दीपावली के पर्व पर लायसेंस फटाखा विक्रेताओं को रेणुका माता मंदिर के पास निर्माणाधीन स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के सामने निगम स्वामित्व की भूमि पर में 10×10 फीट के अस्थाई प्लॉट (भूखण्ड) बनाकर नगर पालिक निगम द्वारा दिनांक 11.10.2025 से 22.10.2025 तक की अवधि के लिये भूखण्डो का अस्थाई आवंटन लॉटरी पद्धति के माध्यम से दिनांक 09.10.2025 को प्रातः 10.00 बजे रेणुका माता मंदिर के पास निगम स्वामित्व की भूमि पर किया गया।
आवंटन में भाग लेने वाले लायसेंसीयो के द्वारा 20000/- रुपये अमानत राशि के साथ लायसेंस की छायाप्रति अग्रिम जमा करावाई गई और सभी 64 दुकानदारों को लॉटरी सिस्टम से दुकान दी गई है उक्त दुकानों की आवंटन एवं स्वीकृत/अस्वीकृति /स्थगित करने का अधिकार आयुक्त नगर पालिक निगम बुरहानपुर के पास सुरक्षित रहेगा l
इस अवसर पर एम आई सी चैयरमैन भारत इंगले,नितेश रोशन दलाल,भरत मराठे, गौरव शुक्ला कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार, इंजीनियर सौरव वर्मा प्रभारी संपतिकर अधिकारी धीरेंद्र सिंह सिकरवार,शशिकांत पवित्रे, संजय तिवारी,राजस्व निरीक्षक निहाल गायकवाड़,लिपिक सरिता गुप्ता,उदयक श्रीवास्तव,सुशील आवटे आशिफ पठान आदि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button