बुरहानपुर

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीखी भारत की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया, स्कूल हेड बॉय एवं हेड गर्ल को मतदान कर चुना।

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थियों ने सीखी भारत की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया, स्कूल हेड बॉय एवं हेड गर्ल को मतदान कर चुना।
शहर की सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में स्कूल काउंसिल हेतु चुनाव सम्पन्न हुए। जिसमें कक्षा 6 वी से 12 वी तक के विद्यार्थियों ने बैलट पेपर पर मुहर लगाकर अपना मत देकर शाला के हेड बॉय एवं हेड गर्ल को चुना। जिसमें चुनाव में प्रत्याशी के रूप में भाग लेने हेतु कक्षा 11 वी एवं 12 वी के विद्यार्थियों ने नामांकन पत्र भरा, अपना घोषणा पत्र बनाया एवं प्रचार कर अपने लिये वोट माँगे।
शाला के चेयरमैन श्री कमलेश पटेल द्वारा बताया गया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। आज के विद्यार्थि भविष्य के मतदाता होंगे।शाला के विद्यार्थियों को भारत की लोकतांत्रिक निर्वाचन प्रक्रिया से अवगत कराने हेतु चुनाव के द्वारा शाला के हेड बॉय एवं हेड गर्ल को चुना गया है। जिन्हें अब अलंकरण समारोह आयोजित कर शपथ दिलवाकर जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
शाला सचिव श्रीमती नम्रता पटेल द्वारा बताया गया कि शाला में निर्वाचन प्रक्रिया में विद्यार्थियों को नामांकन, घोषणा पत्र, मतदान, चुनावी आचार संहिता, प्रचार, मतगणना, पारदर्शिता जैसे चुनावी प्रक्रिया एवं गतिविधियां सिखाई गई जिसको लेकर विद्यार्थियों में खासी रुची देखी गई एवं बढ़चढ़ कर विद्यार्थियों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
हेड बॉय के पद हेतु सबसे ज्यादा मत हासिल कर कक्षा 11 वीं के छात्र पार्थ लान्डे प्रथम स्थान पर रहे जो कि शाला के हेड बॉय होंगे एवं द्वितीय स्थान कक्षा 11 वीं के छात्र संस्कार महाजन ने हासिल किया जो कि शाला के डिप्टी हेड बॉय होंगे।
हेड गर्ल के पद हेतु सबसे ज्यादा मत कक्षा 11 वीं की छात्रा कुंदनिका इंगले द्वारा लिए गए जो कि शाला की हेड गर्ल होंगी एवं द्वितीय स्थान पर कक्षा 12 वी की छात्रा वृंदा जोशी रही जो कि शाला की डिप्टी हेड गर्ल होंगी।
शाला के प्राचार्य डॉ मनुभाई पटेल ने सभी प्रत्याशियो को शुभकामनाएं प्रेषित कर बधाई दी।
: बुरहानपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button