बुरहानपुर

बड़ी कार्रवाई: मदीना होटल पर नगर निगम का छापा, 12 किलो अवैध अमानक पॉलीथिन पन्नी जब्त; 10 हजार का जुर्माना।

बड़ी कार्रवाई: मदीना होटल पर नगर निगम का छापा, 12 किलो अवैध अमानक पॉलीथिन पन्नी जब्त; 10 हजार का जुर्माना।

बुरहानपुर। शहर में धड़ल्ले से बिक रही अवैध एवं अमानक पन्नी के खिलाफ नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बस स्टैंड स्थित मदीना होटल पर छापामार कार्रवाई की। रात्रि करीब 9 बजे मुखबिर की सूचना पर नगर निगम की सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा ने कार्रवाई करते हुए 10 किलो अमानक एवं अवैध पन्नी जब्त की।

जानकारी के अनुसार, बुरहानपुर शहर में लंबे समय से अवैध एवं अमानक पन्नी की बिक्री की शिकायतें नगर निगम को लगातार मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सहायक आयुक्त स्वर्णिका वर्मा ने बस स्टैंड क्षेत्र स्थित मदीना होटल पर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान होटल से करीब 12 किलो अमानक पॉलीथिन पन्नी जब्त की गई। वहीं, संबंधित होटल संचालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।

नगर निगम की अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर के होटल संचालकों एवं दुकानदारों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि नगर निगम द्वारा प्रतिबंधित एवं अमानक पन्नी बेचने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रखी जाएगी।कार्यवाही के दौरान सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा सेक्टर अधिकारी उप स्वास्थ अधिकारी गणेश पाटिल सेक्टर अधिकारी विजय रायसरदार आदि निगम कर्मचारी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button