बुरहानपुर


सेवा का संकल्प: लगातार तीसरे वर्ष भी जारी
लालबाग रेलवे स्टेशन पर विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था का शीतल जल सेवा अभियान

बुरहानपुर, 15 मई 2026। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच लालबाग रेलवे स्टेशन पर विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की महिलाओं ने यात्रियों के लिए शीतल जल वितरण अभियान चलाकर मानवता की मिसाल पेश की।

खास बात यह है कि ठीक दो वर्ष पहले इसी दिन इस सेवा कार्य की शुरुआत हुई थी। अब लगातार तीसरे वर्ष भी संस्था ने जनसेवा के संकल्प को जारी रखा है।

संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा के नेतृत्व में महिलाओं ने स्टेशन पर पहुंचकर विभिन्न ट्रेनों के यात्रियों को शीतल पेयजल वितरित किया। भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाते हुए महिलाओं का सेवा भाव देखते ही बना। यात्रियों ने इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की।

श्रीमती शर्मा ने कहा कि बढ़ती गर्मी और पर्यावरण परिवर्तन के दौर में जल संरक्षण, वृक्षारोपण और सेवा कार्य समाज की सबसे बड़ी आवश्यकता हैं। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और जल बचाने की अपील की।

उन्होंने बताया कि विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था आगे भी इसी तरह जनहित और समाजसेवा के कार्य निरंतर करती रहेगी।

इस सेवा अभियान में पायल अवस्थी, विनीता पाठक, अनामिका बारोले, राधा दीक्षित, शुभदा परचुरे, संध्या काले, शैला पवित्रे, जयश्री तिवारी, प्रियंका शर्मा एवं वैष्णवी तिवारी का विशेष योगदान रहा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button