अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी दल द्वारा 10 प्रकरण पंजीबद्ध कर 04 को किया गिरफ्तार।

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी दल द्वारा 10 प्रकरण पंजीबद्ध कर 04 को किया गिरफ्तार।
बुरहानपुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर महोदय श्रीमान हर्ष सिंह के आदेश पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर के नेतृत्व में आबकारी विभाग द्वारा आज दिनांक 16.09.26 को अल सुबह ग्राम बोरी, धूलकोट, खातला, पूरा एवं डोजर में विभिन्न स्थानों पर दविश देकर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें 110 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 700 किलोग्राम महुआ लहान मौके से जप्त कर, वृत प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक शेर सिंह मोरे द्वारा मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जाकर 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
जप्त मदिरा, महुआ लहान तथा मदिरा निर्माण सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 01 लाख रुपए है।
आज की कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक केतन भाबर एवं आबकारी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।



