Thursday, June 4, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरस्वदेशी जागरण

स्वदेशी जागरण

व्यवहारिक कार्य सिखकर छात्र ग्राम विकास में बने सहभागी-अर्चना चिटनिस
बुरहानपुर। म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा स्वदेशी जागरण अभियान तथा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की उन्मुखीकरण कक्षाओं का शुभारंभ विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) के मुख्य आतिथ्य में दीप प्रज्वलन कर किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती चिटनिस जी ने कहा कि “पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का एकात्म मानववाद और स्वदेशी चिंतन आज भी समाज को आत्मनिर्भरता, सेवा और नेतृत्व की दिशा में प्रेरित करता है।” उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि वे इस पाठ्यक्रम के माध्यम से व्यवहारिक कार्यों को सीखकर अपने ग्राम, वार्ड और क्षेत्र को आदर्श क्षेत्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लें।
कार्यपालक निदेशक म.प्र. जन अभियान परिषद डॉ. बकुल लाड़ ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर बुरहानपुर एवं खकनार की कक्षाओं में विद्यार्थियों को संबोधित किया तथा पाठ्यक्रम की महत्ता और उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
जिला समन्वयक म.प्र. जन अभियान परिषद मनीष कुवादे ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की रूपरेखा एवं क्रियान्वयन की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व, सेवा भावना और ग्राम विकास की सोच को प्रोत्साहित कर “आत्मनिर्भर भारत” के सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, डॉ. मनोज अग्रवाल, नरहरी दीक्षित, सुमित बोरले, नवांकूर संस्था अध्यक्ष मिलिंद तलेकर, उषा उदलकर, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

दिनांक:- 12 अक्टूबर 2025
01

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...