बुरहानपुर

आत्मनिर्भर भारत

जीएसटी बचत उत्सव अभियान एवं आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन – बुरहानपुर

आज बुरहानपुर में आयोजित “जीएसटी बचत उत्सव अभियान” एवं “आत्मनिर्भर भारत” के अंतर्गत हुए विधानसभा सम्मेलन में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने सम्मिलित होकर अपने विचार साझा किए।

व्यापारियों, उद्यमियों और नागरिक बंधुओं से संवाद करते हुए जीएसटी दरों में हुई ऐतिहासिक कटौती की जानकारी दी तथा सभी को स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार और उपयोग के लिए प्रेरित किया।

सभी उपस्थित जनों ने जीएसटी में हुए इस ऐतिहासिक सुधार के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर
सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटिल
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने
महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल
पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर
पूर्व जिलाध्यक्ष श्री मनोज लधवे
जिला महामंत्री श्री चिंतामन महाजन
तथा अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, व्यापारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

आइए, मिलकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करें!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button