ह्यूमैनिटीज संकाय में अर्वाचीन इंडिया स्कूल की प्रत्यूषा मिश्रा जिले में प्रथम
अर्वाचीन इंडिया स्कूल के विद्यार्थियों ने सफलता से लिखा गौरव का नया अध्याय
सीबीएसई कक्षा 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रतिभा और मेहनत से चमका विद्यालय का नाम
बुरहानपुर। अर्वाचीन इंडिया स्कूल ने एक बार फिर अपने उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों से सफलता का नया इतिहास रच दिया है। सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025-26 में विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह सिद्ध कर दिया कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर प्रयास से हर लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय के उत्कृष्ट परिणामों ने पूरे जिले में गर्व, उत्साह और खुशी का वातावरण निर्मित कर दिया है।
इस वर्ष ह्यूमैनिटीज संकाय में विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा प्रत्यूषा मिश्रा ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल विद्यालय बल्कि पूरे बुरहानपुर जिले को गौरवान्वित किया है। प्रत्यूषा की सफलता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है।
परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर खुशियों और उत्साह से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी सफलता का जश्न मनाया, वहीं शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। विद्यालय के शानदार परिणामों ने यह साबित कर दिया कि अर्वाचीन इंडिया स्कूल केवल परीक्षा परिणामों तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर प्रतिबद्ध है।
कक्षा 12वीं के सभी संकायों में कुल 23 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट सफलता अर्जित कर विद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ा। विद्यालय की मेधावी छात्रा निवेदी पाटिल ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। भूमि रस्सिवाला ने 92 प्रतिशत तथा प्रत्यूषा मिश्रा ने 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
इसके अलावा मुस्तफा हुसैन ने 89 प्रतिशत, मो. आतीफ अंसारी ने 88.40 प्रतिशत, तनुश्री आमले ने 88.20 प्रतिशत, विशाखा चौधरी ने 87.20 प्रतिशत तथा जानवी अग्रवाल ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। ताशवी पाटीदार एवं निहाल श्रॉफ ने 85-85 प्रतिशत अंक अर्जित कर उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की।
अन्य सफल विद्यार्थियों में सौंदर्या योगेश पाटिल (83 प्रतिशत), आदिशी जैन (83 प्रतिशत), आलोक ठाकरे (81.20 प्रतिशत), सकीना गांधी (81.20 प्रतिशत), प्रणय पारख (80 प्रतिशत), नील पाटीदार (80 प्रतिशत), शिवानी चारण (79 प्रतिशत), निष्ठा सचिन महाजन (78 प्रतिशत), जानवी सरोदे (77 प्रतिशत), पूनम राठौर (76.40 प्रतिशत), सूजल पाटिल (75.40 प्रतिशत), पीयूष जैसवाल (75 प्रतिशत) एवं आदित्य गढ़वाल (75 प्रतिशत) शामिल रहे।
विद्यालय की डायरेक्टर राखी मिश्रा एवं डायरेक्टर अमित मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि ऐसे आत्मविश्वासी, संस्कारी और जिम्मेदार नागरिक तैयार करना है जो भविष्य में समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।
विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि अर्वाचीन इंडिया स्कूल आधुनिक शिक्षा, नैतिक मूल्यों एवं नवाचार आधारित शिक्षण पद्धति के माध्यम से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण हेतु निरंतर कार्य कर रहा है। विद्यालय आने वाले वर्षों में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणामों के माध्यम से शिक्षा जगत में नई ऊंचाइयाँ स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है।


