बुरहानपुर

जनविश्वास की जीत का उत्सव-बुरहानपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अर्चना चिटनिस की मौजूदगी में भव्य विजयोत्सव

जनविश्वास की जीत का उत्सव-बुरहानपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अर्चना चिटनिस की मौजूदगी में भव्य विजयोत्सव
बुरहानपुर। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में भाजपा जिला बुरहानपुर द्वारा “विजयोत्सव-जन विश्वास” कार्यक्रम का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामय उपस्थिति ने आयोजन को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह विजय केवल चुनावी सफलता नहीं, बल्कि देश की जनता के अटूट विश्वास, राष्ट्रवादी विचारधारा और सुशासन की नीतियों की ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि “बंगाल को 75 साल बाद सही मायनों में आजादी मिली है”, जो वहां की जनता के परिवर्तन के संकल्प और लोकतांत्रिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता विकास, पारदर्शिता और राष्ट्रहित की राजनीति को प्राथमिकता दे रही है तथा विभाजनकारी और भ्रम फैलाने वाली सोच को पूरी तरह नकार चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि देशभक्त लोगों के बीच जहर फैलाने और देश के बंटवारे का पाप कांग्रेस ने किया है। वंदे मातरम को बांटने और भगवान राम के मंदिर में ताला लगानेने का पाप भी कांग्रेस के ही सिर पर है। मुख्यमंत्री ने ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राम मंदिर को हिंदू और मुसलमान, सभी ने आनंद के साथ स्वीकार किया, लेकिन कांग्रेस के नेता आज तक वहां दर्शन करने नहीं गए।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है, जिसने घर-घर पहुंचकर पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने झालमुड़ी का आनंद लिया और अपने हाथों से कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को झालमुड़ी वितरित की। यह आत्मीय क्षण कार्यक्रम का विशेष आकर्षण बना और कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हुआ।
इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि यह प्रचंड विजय जन-जन के विश्वास, कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देशवासियों के अटूट समर्थन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह जीत राष्ट्रहित, विकास और सुशासन की विचारधारा की विजय है। मुख्यमंत्री जी के साथ बुरहानपुर में विजयोत्सव मनाना कार्यकर्ताओं के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है, जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिली है।
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री जी द्वारा बुरहानपुर में भाजपा का ध्वज फहराने से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और प्रेरणा जागृत हुई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी ऊर्जा के साथ संगठन और अधिक सशक्त होकर आगे बढ़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमारा संकल्प है कि भारत विश्व पटल पर अपनी संस्कृति, समृद्धि, परंपरा और पर्यावरण संरक्षण के माध्यम से नई दिशा प्रदान करेगा। जिले के सभी मंडलों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस विजयोत्सव को सफल बनाया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने सभी कार्यकर्ताओं को इस ऐतिहासिक विजय की बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता संगठन की एकजुटता, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को और मजबूती से पहुंचाएं। यह विजयोत्सव कार्यक्रम बुरहानपुर में भाजपा की ऐतिहासिक सफलता, संगठन की शक्ति, कार्यकर्ताओं के उत्साह और जनता के अटूट विश्वास का सशक्त एवं यादगार प्रतीक बनकर उभरा।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, नेपानगर विधायक सुश्री मंजू दादू, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्काे, उपाध्यक्ष गजानन महाजन, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, अमित मिश्रा, श्रीमती आरती निलेश चौकसे, राहुल जाधव, मनोज लधवे, कैलाश पारीक, संभाजीराव सगरे, रूद्रेश्वर एंडोले, सुभानसिंह चौहान, राजू पाटिल, राजकुमार वाघ, अक्षय मोरे, चिंटू राठौर, रवि काकड़े, दीपक महाजन, आकाश राखुंडे, नितीन महाजन, समर्थ चिटनिस, गणेश पाटिल, संदीप परिहार, महेन्द्र जोशी, निलेश महाजन, राजेश चारण सहित समस्त पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मोर्चा-प्रकोष्ठ के सदस्य, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button