Monday, April 20, 2026

Creating liberating content

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के...

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, 95.2%...

अर्चना चिटनिस ने कृषि...

अर्चना चिटनिस ने कृषि उपज मंडी का किया निरीक्षण, 1.50 करोड़ के ग्रेडिंग-क्लीनिंग...

बुरहानपुर: सत्संग में श्री...

बुरहानपुर: सत्संग में श्री आदित्य भाई ने दिया अनुशासन और सोच का संदेश,...

परंपरा है अर्वाचीन इंडिया...

परंपरा है अर्वाचीन इंडिया स्कूल की सफलता अर्वाचीन इंडिया स्कूल ने रचा सफलता का...

भ्रष्टाचार व सामाजिक समस्याओं की मूल वजह सिविक सेंस की कमी, इसे शिक्षा में शामिल करने की मांग

भ्रष्टाचार व सामाजिक समस्याओं की मूल वजह सिविक सेंस की कमी, इसे शिक्षा में शामिल करने की मांग

बुरहानपुर, “पालक महासंघ, बुरहानपुर” द्वारा एसडीएम बुरहानपुर को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम में सिविक सेंस (नागरिक शिष्टाचार) को अनिवार्य रूप से शामिल करने की मांग की गई। महासंघ ने कहा कि आज देश में बढ़ता भ्रष्टाचार, मिलावटखोरी, प्रदूषण, अनुशासनहीनता और अन्य सामाजिक समस्याओं की मूल जड़ नागरिकों में सिविक सेंस की कमी है।

महासंघ ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में अकादमिक ज्ञान पर तो जोर है, लेकिन अच्छे नागरिक बनने की शिक्षा का अभाव है। यदि बचपन से ही विद्यार्थियों में ईमानदारी, जिम्मेदारी, अनुशासन और समाज के प्रति कर्तव्यबोध विकसित किया जाए, तो इन समस्याओं पर सीधे नियंत्रण पाया जा सकता है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश भगत एवं
संस्था अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी ने बताया कि सिविक सेंस को शिक्षा में शामिल करने से समाज में नैतिकता और जिम्मेदारी बढ़ेगी, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी, मिलावटखोरी पर रोक लगेगी, प्रदूषण घटेगा और कानूनों के पालन की प्रवृत्ति मजबूत होगी। साथ ही, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने से गरीबी और सामाजिक असंतुलन को भी कम करने में सहायता मिलेगी।

वरिष्ठ मार्गदर्शक राजीव खेडकर ने इसे समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए प्रशासन से आग्रह किया कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए इसे विद्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल देश को स्वच्छ, ईमानदार और विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर अताउल्ला खान, रियाज उल हक़ अंसारी, नंदकुमार वाणे, डॉ युसुफ खान, राजकुमार वचछानी, राजेश भगत और संस्था सदस्य उपस्थित थे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, 95.2% अंक अर्जित कर संयोग पाटिल रहे प्रथम।

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, 95.2% अंक अर्जित कर संयोग पाटिल रहे प्रथम।शहर की सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।शाला में संयोग पाटिल ने 95.2%,कृतिका...

अर्चना चिटनिस ने कृषि उपज मंडी का किया निरीक्षण, 1.50 करोड़ के ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट कार्य की शुरुआत, किसानों को दी सौगात, “आदर्श मंडी बनाएंगे,...

अर्चना चिटनिस ने कृषि उपज मंडी का किया निरीक्षण, 1.50 करोड़ के ग्रेडिंग-क्लीनिंग प्लांट कार्य की शुरुआत, किसानों को दी सौगात, “आदर्श मंडी बनाएंगे, शीघ्र बनाए प्रस्ताव”बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने रेणुका माता...

बुरहानपुर: सत्संग में श्री आदित्य भाई ने दिया अनुशासन और सोच का संदेश, नंद महोत्सव पर उमड़े वैष्णव

बुरहानपुर: सत्संग में श्री आदित्य भाई ने दिया अनुशासन और सोच का संदेश, नंद महोत्सव पर उमड़े वैष्णव बुरहानपुर। श्री आदित्य भाई ने अपने सत्संग में कहा कि जीवन में कुछ बातों से अनजान बने रहना ही अच्छा होता है,...