बुरहानपुर

सेवासदन महाविद्यालय में एनएसएस ज्वाइन कैम्पेन चलायासेवासदन महावि


सेवासदन महाविद्यालय में एनएसएस ज्वाइन कैम्पेन चलायासेवासदन महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा सत्र 2026-27 के लिए नवीन छात्र-छात्राओं को एनएसएस के प्रति जागरूक करने हेतु एनएसएस ज्वाइन कैम्पेन के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां एवं कर्तव्य से अवगत कराना, देश प्रेम की भावना जागृत कराना, सामुदायिक सेवा और व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित करना। साथ ही विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर काम करने और राष्ट्र निर्माण में योगदान करने के अवसर प्राप्त होना सम्मिलित है। इसके साथ ही माय भारत पोर्टल के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर तक नेतृत्व करने का सौभाग्य प्राप्त होता है। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस. एम. शकील के मार्गदर्शन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजेश काले, प्रो. रूपाली पालीवाल के नेतृत्व में संपन्न किया गया। इस अवसर पर पूर्व छात्र कुमारी पूजा इंगले, आकाश गायकवाड, विक्की वाकले, चंदन, अमन ठाकरे, राज नायके, दीपक जूमडे सहित बडी संख्या में एनएसएस, रेडरिबन, रेडक्राॅस स्वयंसेवकों सहित बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम की सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला एवं महाविद्यालयीन स्टाॅफ ने सराहना करते हुये हर्ष व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button