बुरहानपुर


सेवासदन प्रबंधन महाविद्यालय की छात्रा गजाला परवीन मशरूवाला का जिले में प्रथम स्थान सेवासदन प्रबंधन महाविद्यालय, बुरहानपुर के एमबीए (फुल-टाइम) तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें छात्र/छात्राओं ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता को साबित किया। बुरहानपुर जिले एवं महाविद्यालय में छात्रा गजाला परवीन मशरूवाला ने 81.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पुनः प्रथम स्थान अर्जित किया। महाविद्यालय में द्वितीय स्थान पर विश्वजीत पाटिल ने 75.66 प्रतिशत तथा तृतीय स्थान पर जयेश चौधरी ने 75.11 प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय एवं जिले का नाम गौरवांवित किया। छात्र/छात्राओं की की उत्कृष्ट सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर ने कहा कि यह परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और प्राध्यापकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। साथ ही समिति सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, प्रबंधन महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ. राहुल राठौर, प्रो. इशिका कटियारे, प्रो. वैष्णवी कुवादे, प्रो. दक्षा शाह एवं महाविद्यालयीन स्टाॅफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी छात्र/छात्राओं को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button