बुरहानपुर

स्व. ठाकुर वीरेन्द्रसिंहजी की अष्टम पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद कियासेवासदन


स्व. ठाकुर वीरेन्द्रसिंहजी की अष्टम पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर याद कियासेवासदन शिक्षा समिति बुरहानपुर के यशस्वी अध्यक्ष, विकास पुरूष, जनजन के हृदय में बसने वाले, शिक्षाविद व हमारे प्रेरणा स्त्रोत स्व. ठाकुर वीरेन्द्रसिंहजी की अष्टम पुण्यतिथि के अवसर पर सेवासदन महाविद्यालय में उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। यहां यह उल्लेखनीय है कि स्व. ठाकुर वीरेन्द्रसिंहजी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपना उच्च स्थान बनाया है। आज वे हमारे बीच नहीं है किंतु उनकी स्मृति हमारे बीच अवश्य है। उनकी कार्य करने की पद्धति सर्वश्रेष्ठ थी। वे हमेशा टीम स्पिरीट और पॉजिटिव थिंकिग को प्रेरित करते रहे। सर्वश्रेष्ठ को प्राप्त करने का यही उनका मंत्र था। यद्यपि शारीरिक रूप से वे आज हमारे बीच नहीं है। किन्तु हमारे मन मस्तिष्क में, हमारी आत्मा में, हमारे अवचेतन में वे सदैव रहेंगे और सर्वश्रेष्ठ के लिए प्रेरित करेंगे। सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर ने अपने प्रेषित संदेश में कहा कि स्व. ठा. वीरेन्द्रसिंहजी हमारे प्रेरणा स्त्रोत रहे है और मैं उनके पदचिन्हों पर चलकर शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने एवं उनके सपनों को पुरा करने हेतु अग्रसर हूं। इस अवसर पर बुरहानपुर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेन्द्रसिहंजी (शेरा भैया), सेवासदन शिक्षा समिति उपाध्यक्ष श्री जयंतीलाल सोमैय्या, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, सहसचिव श्री. के.डी. पटेल, कोषाध्यक्ष श्री राजेन्द्र लाड, डाॅ. नारायण पाटिल, श्री सतीश अग्रवाल, श्री विनोद शंखपाल, श्री महेश पटेल, श्री ठाकुर आदित्यवीरसिंह, श्री ठाकुर धवलराजसिंह, श्री गौरव सिसोदिया, श्रीमती लयश्री ठाकुर, श्री ठाकुर विश्वजितसिंह, श्री ठाकुर देवेश्वरसिंह , श्री नरेन्द्रकुमार पटेल, श्री पवन पाटीदार, श्री घिसु भाई, श्री दिलीप भाई पाटील, श्री महेन्द्रसिंह ठाकुर, डाॅ. एस.एम. शकील (प्राचार्य सेवासदन महाविद्यालय), डाॅ. जगदीश आसखडके (प्राचार्य शिक्षा महाविद्यालय), डाॅ. मोहनलाल सोनी (प्राचार्य विधि महाविद्यालय), डाॅ. राहुल राठौर (प्राचार्य प्रबंधन महाविद्यालय), डाॅ. हर्षद दीक्षित (प्राचार्य सेवासदन हा.से. स्कूल), श्रीमती नेहा चौधरी (प्राचार्य जीएनटी मांटेसरी एंड प्रायमरी स्कूल) सहित समस्त महाविद्यालयीन एवं स्कूल स्टाॅफ ने स्व. ठाकुर वीरेन्द्रसिंहजी को श्रद्धासुमन चढाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बुरहानपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button