Sunday, July 5, 2026

Creating liberating content

सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित...

सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजनसेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर...

जैनाबाद में धूमधाम से...

जैनाबाद में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, 1 करोड़ के...

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं...

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधिसेवासदन...

महापौर ने वर्षा ऋतु...

महापौर ने वर्षा ऋतु पूर्व प्रमुख नालों का किया निरीक्षण, समयबद्ध सफाई के...

भ्रष्टाचार व सामाजिक समस्याओं की मूल वजह सिविक सेंस की कमी, इसे शिक्षा में शामिल करने की मांग

भ्रष्टाचार व सामाजिक समस्याओं की मूल वजह सिविक सेंस की कमी, इसे शिक्षा में शामिल करने की मांग

बुरहानपुर, “पालक महासंघ, बुरहानपुर” द्वारा एसडीएम बुरहानपुर को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयी शिक्षा के पाठ्यक्रम में सिविक सेंस (नागरिक शिष्टाचार) को अनिवार्य रूप से शामिल करने की मांग की गई। महासंघ ने कहा कि आज देश में बढ़ता भ्रष्टाचार, मिलावटखोरी, प्रदूषण, अनुशासनहीनता और अन्य सामाजिक समस्याओं की मूल जड़ नागरिकों में सिविक सेंस की कमी है।

महासंघ ने अपने ज्ञापन में उल्लेख किया कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में अकादमिक ज्ञान पर तो जोर है, लेकिन अच्छे नागरिक बनने की शिक्षा का अभाव है। यदि बचपन से ही विद्यार्थियों में ईमानदारी, जिम्मेदारी, अनुशासन और समाज के प्रति कर्तव्यबोध विकसित किया जाए, तो इन समस्याओं पर सीधे नियंत्रण पाया जा सकता है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश भगत एवं
संस्था अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनी ने बताया कि सिविक सेंस को शिक्षा में शामिल करने से समाज में नैतिकता और जिम्मेदारी बढ़ेगी, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आएगी, मिलावटखोरी पर रोक लगेगी, प्रदूषण घटेगा और कानूनों के पालन की प्रवृत्ति मजबूत होगी। साथ ही, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने से गरीबी और सामाजिक असंतुलन को भी कम करने में सहायता मिलेगी।

वरिष्ठ मार्गदर्शक राजीव खेडकर ने इसे समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए प्रशासन से आग्रह किया कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए इसे विद्यालयों में अनिवार्य रूप से लागू करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल देश को स्वच्छ, ईमानदार और विकसित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर अताउल्ला खान, रियाज उल हक़ अंसारी, नंदकुमार वाणे, डॉ युसुफ खान, राजकुमार वचछानी, राजेश भगत और संस्था सदस्य उपस्थित थे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का

सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजनसेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेशित नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षारंभ समारोह का भव्य आयोजन किया गया।...

जैनाबाद में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, 1 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

जैनाबाद में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, 1 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत जैनाबाद, ब्रह्मपुर, 17 जून 2026: वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति जैनाबाद-ब्रह्मपुर के तत्वावधान में सूर्यपुत्री मां ताप्ती के तट पर स्थित बलवार...

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि सेवासदन विधि

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधिसेवासदन विधि महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह एस. पवार ने स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय, भोपाल से...