Sunday, July 5, 2026

Creating liberating content

सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित...

सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजनसेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर...

जैनाबाद में धूमधाम से...

जैनाबाद में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, 1 करोड़ के...

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं...

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधिसेवासदन...

महापौर ने वर्षा ऋतु...

महापौर ने वर्षा ऋतु पूर्व प्रमुख नालों का किया निरीक्षण, समयबद्ध सफाई के...
Homeबुरहानपुरजनजाग्रति संस्था बुरहानपुर...

जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ने जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार को कर्तव्यपरायणता सम्मान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया l

जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ने जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार को कर्तव्यपरायणता सम्मान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया l
बुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणीय संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा एस पी कार्यालय सभागार में जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार को कर्तव्य परायणता सम्मान प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया l जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ने कहा की पदस्थापना से लेकर वर्तमान तक जिस पुलिस अधीक्षक की कार्य शैली महिला डर से नहीं सम्मान से जीना चाहती है , हर पीड़िता को न्याय मिले, अपराधियों में कानून के प्रति भय व्याप्त हो, अपराध छोटा या बड़ा नहीं होता ! हर अपराधी को उसके अपराध के लिए सजा मिलना चाहिए । इसी बात को आपने वर्तमान तक सही मायने में चरितार्थ कर दिखाया है l आपश्री के बुरहानपुर के सेवा काल में न्यायिक प्रक्रिया में एक नवल इतिहास रचा है । यही न्यायिक प्रक्रिया का विधान है । “
जब से पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार की बुरहानपुर जिले में पदस्थापना हुई है पदस्थापना से लेकर वर्तमान तक विधानसभा , लोकसभा चुनाव एवं एस. आई. आर. जैसी प्रक्रियाओ के साथ साथ शासकीय पुलिस पेट्रोल पम्प जन जन के लिए सुविधा एवं समय समय पर बड़े बड़े त्योहारों में पुलिस प्रशासन ,जिला प्रशासन एवं जिले की जनता के साथ में जिस सूझ बुझ से समन्वय बनाकर जो कार्य को प्रतिपादित कर जो शांति स्थापित करने का कार्य किया है इस हेतु जिले की जनता के साथ साथ समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर ने कर्तव्य परायणता सम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदत्त कर जिला पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार को सम्मानित किया l
सम्मान समारोह अवसर को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने कहा की पुलिस विभाग का जो कार्य है वह कार्य हमने किया है मुझे ख़ुशी इस बात की है की इस जिले की जनता बहुत अच्छी है जो आपसी मेलजोल , साम्प्रदायिक एकता एवं भाईचारा रखते हुए शांति स्थापित करने में जो एक मिसाल पेश की है वह तारीफे काबिल है l आपकी संस्था द्वारा मुझे सम्मानित किया मै आप लोगो का बहुत बहुत आभारी हूँ l सम्मान पत्र का वाचन व् कार्यक्रम का संचालन संरक्षक व् संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने किया l उक्त सम्मान समारोह अवसर पर, संस्था अध्यक्ष डॉ किरण सिंह , संरक्षक एवं सलाहकार डॉ फौजिया सोडावाला ,कार्यकारिणी सदस्य डॉ हर्ष वर्मा , डॉ रमेशशर्मा धुँआधार ,शोभा चौधरी , सुनील सलूजा , रविन्द्र महाजन , आर एस ठाकुर , रजनी गट्टानी , देवचंद शर्मा ,आशा तिवारी , अरुण जोशी ,मनोज तीर्थानि, विवेक हकीम , विनय सूर्यवंशी उपस्थित थे l

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का

सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजनसेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेशित नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षारंभ समारोह का भव्य आयोजन किया गया।...

जैनाबाद में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, 1 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

जैनाबाद में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, 1 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत जैनाबाद, ब्रह्मपुर, 17 जून 2026: वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति जैनाबाद-ब्रह्मपुर के तत्वावधान में सूर्यपुत्री मां ताप्ती के तट पर स्थित बलवार...

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि सेवासदन विधि

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधिसेवासदन विधि महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह एस. पवार ने स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय, भोपाल से...