मध्यप्रदेश

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

बुरहानपुर। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल बुरहानपुर द्वारा 16 नवम्बर रविवार को हाई लिंक सिटी, खंडवा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 55 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया।

शिविर में ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. प्रशांत खैरनार (मूत्र रोग विभाग) और डॉ. अकरम खान (जनरल मेडिसिन) के द्वारा निःशुल्क परामर्श दिया गया। चिकित्सकों ने मरीजों को मौसमी विकारों से बचने और सुरक्षित रहने की सलाह दी।

शिविर में सभी मरीजों का नि:शुल्क जनरल चेकअप, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर की जाँच की गई। ऑल इज़ वेल हॉस्पिटल के संचालक श्री कबीर चौकसे के दिशा निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर का सफल आयोजन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button