बुरहानपुर

रक्तदान शिविर

विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था की महिलाएं बनीं रक्तदान महादान में सहभागी

बुरहानपुर में विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती गौरी दिनेश शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है, जिससे किसी की जिंदगी बचाई जा सकती है।

शिविर में 22 से अधिक महिलाओं ने रक्तदान किया, जिनमें से कई महिलाओं ने पहली बार रक्तदान किया। महिलाओं ने इस अनुभव को सुखद बताया और कहा कि वे आगे भी रक्तदान करती रहेंगी।

इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका श्रीमती प्रमिला कैलाश शर्मा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग अध्यक्ष डॉ अनुपमा दीक्षित, मंजूषा केलकर, आशा तिवारी, आशा डोंगरे, श्रुति सिंग, निशा तिवारी, नूतन दुबे, पुष्पा चौबे, अमिता शुक्ला, वीणा सांगलीकर, सिमा चौबे, प्राणोती सोनी, निंजा सेठिया, ममता मिश्रा, श्रुति मिश्रा, कविता तिवारी, विभा तिवारी, काजल कुशवाह, रेखा शर्मा, रितु उपाध्याय, सुनीता शर्मा, नीतू सोमैया, अंजली वर्मा, सविता चौहान आदि उपस्थित थे।

डॉक्टर साहब और हॉस्पिटल प्रबंधन का सम्पूर्ण सहयोग के लिए उनका धन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button