बुरहानपुर

खकनार में छात्रों के साथ कांग्रेस का संवाद, राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की दी जानकारी


खकनार में छात्रों के साथ कांग्रेस का संवाद, राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की दी जानकारी

बुरहानपुर / खकनार। आज बुरहानपुर जिले के ग्राम खकनार में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक रविंद्र महाजन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले राहुल गांधी जी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की जानकारी दी गई। जानकारी के पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस ग्रामीण जिला अध्यक्ष रविंद्र महाजन ने कहा कि राहुल गांधी देश के इकलौते ऐसे नेता हैं जो छात्रों के बीच जाकर उनसे उनके मन की बात सुन रहे हैं एवं भारतीय शिक्षा व्यवस्था में सुधार की बात कर रहे हैं एवं उपाय बता रहे हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल ने बताया कि 19 सितंबर को इंदौर में होने वाला कार्यक्रम पूर्णतः गैर राजनीतिक कार्यक्रम है। यह कार्यक्रम देश में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी छात्रों से सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से देश के विभिन्न शहरों में कर रहे हैं, जिससे भारत की शिक्षा व्यवस्था की कमियां एवं छात्रों को आ रही परेशानियों के बारे में छात्र खुद बता सकें।

छात्रों से संवाद के दौरान कांग्रेस प्रवक्ता निखिल खंडेलवाल, दरियापुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पदम कुमार चौहान, नारायण महाजन, नेपानगर विधानसभा के युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button