बुरहानपुर

ट्रायम्फल और एलेन ने फूंका नए शिक्षण सत्र का बिगुल, ओपन सेशन

ट्रायम्फल और एलेन ने फूंका नए शिक्षण सत्र का बिगुल, ओपन सेशन में नन्हे मुन्हें बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन, तालियों से गूंज उठा परिसर
ट्रायम्फल आर्च एकेडमी और एलेन ने संयुक्त रूप से वार्षिक उत्सव “ओपन सेशन 2026” आयोजित किया जिसकी शुरुआत सरस्वती वंदना एवं भगवान श्री गणेश को समर्पित नृत्य से हुई एवं मंच पर नन्हे मुन्ने बच्चों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया साथ ही भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित नृत्य ने खूब तालियां बटोरी।
इस अवसर पर शाला में आयोजित खेल सप्ताह, शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों में अपना स्थान सुनिश्चित करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र सौंप कर मंच पर सम्मानित किया गया।
एलेन बिहार, मध्य प्रदेश और झारखंड के ज़ोनल हेड श्री विशाल केजरीवाल ने उपस्थित पालकों एवं विद्यार्थियों को संबोधित किया एवं एलेन बुरहानपुर की सीनियर डिवीजन टीम से सबको परिचित कराया और बताया कि अब एलन में पढ़ने हेतु कोटा या कहीं और जाने की आवश्यकता नहीं है कोटा एवं देश का प्रसिद्ध इंस्टिट्यूट एलन अब ट्रायम्फल आर्च एकेडमी बुरहानपुर में ही IIT-JEE और NEET की तैयारी हेतु उपस्थित है।
संस्था चेयरमैन श्री कमलेश पटेल ने बताया कि संस्था हर वर्ष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन करती है और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने हेतु मंच उपलब्ध करवाती है। हर विद्यार्थी मंच पर आकर प्रस्तुति दे ये संस्था का उद्देश्य है।
संस्था सचिव श्रीमती नम्रता पटेल ने बताया कि विगत तीन वर्षों से कक्षा 6 वी से 10 वी तक PNCF के तहत ट्रायम्फल और एलेन मिलकर काम कर रहे है एवं कक्षा 10 वी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिए है। इस वर्ष हम पालकों के सहयोग से एलेन के सीनियर डिवीजन का भी शुभारंभ कर रहे है।
संस्था प्राचार्य डॉ मनुभाई पटेल ने बताया कि आयोजित ओपन सेशन के साथ शाला में फूड कार्निवल भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने पालकों के साथ मिलकर स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल्स लगाए एवं व्यापार के गुण भी सीखे।
स्थान: बुरहानपुर
दिनांक: 31/01/2026

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button