Thursday, June 4, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरअमित बघेल के...

अमित बघेल के विरोध में सिंधी समाज लामबंद, व्यापार बंद

अमित बघेल के विरोध में सिंधी समाज लामबंद, व्यापार बंद

1947 में विभाजन के विरोधी और अपने धर्म, देश_ भारत के लिए खुद की संपति सहित सर्वस्व त्याग करने वाले सिंधी समाज व इष्ट देव भगवान झूलेलाल को अपशब्द कहने वाले,, अमित बघेल पर कार्रवाई शीघ्र हो – बलराज नावानी

बुरहानपुर। अमित बघेल के विरुद्ध सिंधी समाज ने एसडीएम अजमेरसिंह गौड़ एवं डिप्टी कलेक्टर श्री सृजन श्रीवास्तव को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज ने अपना व्यापार, दुकाने बंद रखकर विरोध दर्ज कराया। सिंधी समाज ने राष्ट्रपति से अमित बघेल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दरअसल, अमित बघेल पर भगवान झूलेलाल, महाराजा अग्रसेन और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। अमित बघेल के बयान का सिंधी समाज और अग्रवाल समाज ने विरोध किया है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। ब्रघ्नपुर सिंधी समाज अध्यक्ष बलराज नावानी ने कहा भगवान झूलेलाल के खिलाफ अभद्र टिप्पणी से सिंधी समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और पूरे समाज को मानसिक कष्ट पहुंचा है। हमारे समाज ने देश की अखंडता और हिन्दू धर्म की खातिर अपने कारोबार जमीन जायदाद सहित सर्वस्व त्यागकर मां भारती को ही अपना माना और विभाजन का विरोध किया। सिंधीयो ने शून्य से शुरुआत की और देश के विकास में सहभागी बने। ऐसे सभ्य समाज को कोई कुछ भी बोले असहनीय है, सो अमित बघेल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्म, समाज, इष्ट अथवा महापुरुष के प्रति अपमान सहन नहीं करेंगे। हम सरकार से मांग करते है कि इस पूरे मामले की जांच की जाए। यदि बघेल के विरुद्ध ठोस कार्रवाई नही होती है तो समाज देशभर में तीव्र आंदोलन करेगा। ज्ञापन सौपते समय लधाराम खटवानी, सुदामा नावानी, धीरज नावानी, सुरेश आडवानी, अजीत छाबड़िया, टेकचंद नावानी, मनोज फुलवानी, माणक खटवानी, लखु टिल्लानी, भानु चंचलानी, रूपचंद वाधवानी, शिवदास मोहनानी, मुकेश दुम्बानी, बंटी हासानंदानी, नारायणदास वासवानी, विजय ढालवानी, रवि जगनानी, दीपक रामचंदानी, विजय गगनानी सहित सैंकड़ो की संख्या में व्यापारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

जाने क्या है घटना…
26 अक्टूबर को एक मानसिक रूप से बीमार युवक ने रायपुर के वीआईपी चौक पर लगे छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को तोड़ दिया। जिसके बाद छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने इसका विरोध किया। अगले दिन जब विरोध प्रदर्शन चल रहा था, तब छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अग्रसेन महाराज भगवान झूलेलाल की मूर्ति क्यों नहीं टूटती है। बघेल ने कहा था पाकिस्तानी सिंधी क्या जानते हैं, कौन है मछली वाला भगवान। इसके साथ ही इन सभी महापुरुषों के लिए अन्य गंदे और भड़काऊ शब्दों का उपयोग किया। इस आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ देशभर में सिंधी समाज और अग्रवाल समाज भड़क उठा। मुंबई, इंदौर, रायपुर समेत कई जिलों में समाज के लोगों ने विरोध जताते हुए एफआईआर दर्ज करने सहित बघेल के खिलाफ सिंधी समाज ने ठोस कार्रवाई की मांग की है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...