Saturday, April 4, 2026

Creating liberating content

महापौर ने डिजिटल माध्यम...

महापौर ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52...

मराठी में नन्हीं जानकी...

मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत...

संस्कार और भक्ति का...

संस्कार और भक्ति का संगम: विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था द्वारा भगवद गीता...

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी और...

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी और एलेन का शंखनाद, 23 मार्च से शुरू होगा नया...
Homeबुरहानपुरकेंद्रीय बजट 2026-27...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा
प्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट

  • आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार
  • विकास को नई ऊर्जा मिलेंगी
    बुरहानपुर। केंद्रीय बजट पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि देश के समग्र विकास के लिए प्रस्तुत किए गए केंद्रीय बजट 2026-27 के लिए मैं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह बजट आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला है, जो अर्थव्यवस्था को गति देने के साथ-साथ गरीब, किसान, युवा और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण पर केंद्रित है। बजट में बुनियादी ढांचे, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और नवाचार को बढ़ावा देने वाली योजनाएं निश्चित रूप से देश को एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगी। बजट में छोटे उद्योगों के लिए 2 हज़ार करोड़ का प्रावधान किया गया है। स्वास्थ्य की बात करें तो दवा बनाने के लिए बायो फार्मा स्कीम लाई गई है। वही छोटे शहरों में तीर्थ स्थल विकसित होंगे। देश दृढ़ता के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 की और तेजी से आगे बढ़ रहा है। गरीबों सहित हर वर्ग पर हमारी सरकार का फोकस है। बजट नवाचार, विनिर्माण और रोजगार को नई गति देने के साथ ही कृषि, ग्रामीण विकास, अवसंरचना, पर्यटन, संस्कृति और ज्ञान परंपरा को सशक्त बनाते हुए विकास भी, विरासत भी के मंत्र को साकार करेगा। बजट ठोस नीतियों और परिणामोन्मुख दृष्टि के साथ विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती से आगे बढ़ाता है।
    भारत के उज्जवल भविष्य का बजट
    सांसद ने कहा कि यह बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी एवं करोड़ों देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं और महत्वाकांक्षाओं के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला तथा भारत के उज्जवल भविष्य का बजट है। हेल्थ सेक्टर में नए प्रयोग, नए प्रोजेक्ट्स और AVGS जैसे उभरते सेक्टर्स में कंटेंट राइटर्स व युवाओं के लिए अवसर पैदा करने की योजना इस बजट को खास बनाती है।बजट में युवाओं के भविष्य को मजबूत करने के लिए सरकार ने ठोस रोडमैप पेश किया है।
    बजट में भारत की सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और पर्यटन के माध्यम से रोजगार बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है। इससे देश की वैश्विक पहचान और मजबूत होगी। साथ ही खेलो इंडिया मिशन को आगे बढ़ाने के लिए किए गए प्रावधानों से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर मिलेंगे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

महापौर ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52 लाख बजट प्रस्तुत किया गया

महापौर ने डिजिटल माध्यम से नगर निगम का 3 अरब 49 करोड़ 52 लाख बजट प्रस्तुत किया गया बुरहानपुर — माननीय महापौर महोदय द्वारा नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट डिजिटल माध्यम से प्रस्तुत किया गया। यह बजट...

मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत दिखा अपनत्व

मराठी में नन्हीं जानकी की बात ने जीता मंत्री का दिल, जोरदार स्वागत दिखा अपनत्व सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के निवास पर आत्मीय स्वागतबुरहानपुर। मध्यप्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल के बुरहानपुर प्रवास ने...

संस्कार और भक्ति का संगम:

संस्कार और भक्ति का संगम: विप्र नारी शक्ति सेवा संस्था द्वारा भगवद गीता शिक्षण वर्ग सम्पन्नद्वादश अध्याय के श्लोक, त्रिकाल संध्या एवं प्रार्थनाओं का कराया गया अभ्यासकुछ दिनों पूर्व बुरहानपुर विप्र नारी की सौ. समता शेखर बोहरा द्वारा भगवद...