बुरहानपुर

श्री रोकडिया हनुमान मंदिर पर वार्षिक मेला का आयोजन 3 जनवरी शनिवार

रोकडिया हनुमान मंदिर पर वार्षिक मेला का आयोजन 3 जनवरी शनिवार
मेला समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की मेला पूर्ण: सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध रहेगा
नगर निगम ने मेला स्थल पर चलाया स्वच्छता अभियान

बुरहानपुर:— आज नए वर्ष के शुरुवात में रोकडिया हनुमान मंदिर में 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा पर वार्षिक मेले का आयोजन किया गया है ,रोकड़िया हनुमान मंदिर में वार्षिक मेले का आयोजन की परंपरा है यहां साल के पहले दिन दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ लगती है इसलिए मंदिर समिति नगर निगम ने 2 दिन पहले ही मंदिर परिसर में मेले की तैयारी की है
रोकड़ीया हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र वाणी ने कहा कि मध्य प्रदेश में एकमात्र मंदिर हमारे बुरहानपुर में स्थित रोकडिया हनुमान मंदिर है जहा पौष पूर्णिमा पर मेला लगता है जानकारी देते हुए बताया कि हम सभी आम जनता और श्रद्धालुओं से अपील करते हैं कि मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक पूर्ण: प्रतिबंधित है तथा आप घर से जो भी पूजा सामग्री खाद्य सामग्री कपड़े की थैली में लेकर आये
प्लास्टिक के उपयोग होने से अलग-अलग प्रकार के प्रदूषण फैलता है गौमाता के खाने से उसकी मृत्यु जाती हैं उसके उपयोग से दुष्प्रभाव एवं बीमारियां उत्पन्न होती है नगर निगम के स्वच्छता अभियान की टीम द्वारा वहां पर स्वच्छता अभियान चलाया गया
निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि सिंगल उयूज प्लास्टिक प्रतिबंध है मेले में आने वाले सभी भक्तजनों श्रद्धालुओं से अपील है कि सिंगल यूज़ प्लास्टिक प्रतिबंध है उसकी जगह कपड़े की थैली का उपयोग करे
प्लास्टिक मुक्त बुरहानपुर बनाने की दिशा में एक और पहल करते हुए सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा ने कहा कि प्लास्टिक डिस्पोजल का इस्तेमाल ना हो ।
नगर पालिक निगम बुरहानपुर द्वारा स्वच्छता अभियान 2025 के अंतर्गत नागरिको को प्रतिबंधित 🚫 सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध हैं मेले लगने वाली दुकानों को व्यवसायी एवं राहगीरों को सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध की समझाइश देकर पन्नी का उपयोग नहीं करने की उसकी जगह कपड़े की थैली का उपयोग करने के निर्देश दिए
इस अवसर पर निगम आयुक्त संदीप श्रीवास्तव सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा IEC टीम नगर निगम से स्वच्छता अधिकारी गणेश पाटिल रामेश्वर महाजन आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button