Wednesday, June 3, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुर“बर्गी हादसे से...

“बर्गी हादसे से सबक: सुरक्षा व्यवस्था पूरी होने तक एडवेंचर गतिविधियों पर रोक लगे”

“बर्गी हादसे से सबक: सुरक्षा व्यवस्था पूरी होने तक एडवेंचर गतिविधियों पर रोक लगे”

बुरहानपुर। ताप्ती नदी के किनारे स्थित राजघाट पर ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा जन-जागरूकता अभियान के तहत महा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने नदी पर आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता और सावधानी का संदेश दिया।

अभियान के दौरान राजघाट पर नाव संचालित करने वाले सदाशिव शिंदे से चर्चा की गई। नाव में सैर करने आने वाले लोगों को हाल ही में हुए बर्गी डैम हादसा की जानकारी देते हुए बताया कि जल पर्यटन के दौरान किन-किन सावधानियों का पालन करना आवश्यक है। उन्होंने सभी यात्रियों से लाइफ जैकेट पहनने, निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को नाव में न बैठाने तथा प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष सरिता भगत ने शासन से मांग करते हुए कहा कि बर्गी डैम हादसे ने यह उजागर किया है कि आपदा की स्थिति में हमारी तैयारी किस स्तर की है। जबलपुर के पास हुए इस हादसे में बचाव दल अन्य क्षेत्रों से पहुंचा, जिससे समय की गंभीर हानि हुई।

भगत व्दारा स्पष्ट रूप से मांग की, जब तक प्रत्येक एडवेंचर स्थल पर स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित बचाव दल, आवश्यक उपकरण और स्पष्ट जिम्मेदारियां तय नहीं की जातीं, तब तक पूरे प्रदेश में संचालित सभी एडवेंचर गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई जाए।

समिति ने यह भी कहा कि जल पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन किया जाना अत्यंत आवश्यक है, अन्यथा ऐसे हादसे भविष्य में भी दोहराए जा सकते हैं।

कार्यक्रम में पंडित तपन पाठक, रजनी गट्टानी, मंगल दुबे, राजीव खेड़कर, धर्मेंद्र सोनी, विनय पुनीवाला, पुनीता साकले, मोहन दलाल, वरुण चौधरी, ज्योति महाजन, राजेंद्र शाह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

अंत में वरिष्ठ सदस्य अताउल्ला खान और कविता चौहान ने आमजन से अपील की कि नदी एवं पर्यटन स्थलों पर जाते समय सतर्कता बरतें और सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...