अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी पुलिस एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही
बुरहानपुर जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कलेक्टर महोदय श्रीमान हर्ष सिंह के आदेश पर आबकारी विभाग पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा आज दिनांक 08.06.26 को अल सुबह ग्राम जैनाबाद, बलबाड़ टेकरी आहूखाना में विभिन्न स्थानों पर दविश देकर अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई, जिसमें 215 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा एवं 3300 किलोग्राम महुआ लहान मौके से जप्त कर, मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत 10 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए जाकर विवेचना में लिये गए।
जप्त मदिरा, महुआ लहान तथा मदिरा निर्माण सामग्री का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 3 लाख 80 हजार रुपए है।
आज की कार्यवाही में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पल्लवी पौराणिक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री विनोद कुशवाहा सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश गौर, थाना शिकारपुर टी आई संदीप चौरसिया, नायब तहसीलदार रजनीश उपाध्याय, आबकारी उप निरीक्षक शेर सिंह मोरे केतन भाबर एवं आबकारी पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधीनस्थ स्टाफ शामिल रहा।
यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



