बुरहानपुर

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहलजिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य देंगे सुझाव जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील की पहल
जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य देंगे सुझाव जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

  • स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर करने की दिशा में सकारात्मक कदम
  • नेपानगर विधायक मंजू दादू ने भी दी शुभकामनाएं
  • समिति के सदस्यों ने माना सांसद का आभार
    बुरहानपुर। मंगलवार को अमरावती रोड स्थित सांसद कार्यालय पर जिला विकास सलाहकार समिति के नामांकित सदस्यों का खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील,नेपानगर विधायक मंजू दादू ने स्वागत कर शुभकामनाएं दी। यहां से सांसद सभी सदस्यों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और निरीक्षण कर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के मिशन मोड़ पर सदस्यों के साथ चर्चा की। समिति के सदस्यों ने कहा कि पहली बार धरातल पर ऐसी सकारात्मक पहल की है। इसके लिए हम सांसद श्री पाटील के आभारी है।
    सदस्यों के सुझाव रहेंगे महत्वपूर्ण
    सांसद पाटील ने बताया कि जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ आज जिला अस्पताल का निरीक्षण करने आया हूं। यहाँ आने का मुख्य उद्देश्य यह है कि जिला अस्पताल में सुविधाओं को और अधिक बेहतर करने का लक्ष्य हमने रखा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में सलाहकार समिति के सुझाव का भी महत्वपूर्ण रोल रहेगा। क्योंकि इस समिति में विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अनुभवी एवं प्रबुद्ध नागरिक शामिल है। मैंने समिति के सदस्यों से आग्रह किया है कि स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर कैसे कर सकते हैं। इस दिशा में मंथन करे और इन सुझावों पर आने वाले दिनों में होने वाली बैठक में विचार विमर्श कर एक रोड मैप बनाकर इसे धरातल पर उतारने की दिशा में प्रयास करेंगे।
    उत्कृष्ट उपलब्धि पर दी बधाई
    सांसद पाटील ने कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि स्वास्थ्य सुविधाओ के मामले में एनक्वास लक्ष्य और मुस्कान अभियान में नेशनल स्तर पर क्वालीफाई करने वाला पहला जिला बुरहानपुर बना है।
    इस उपलब्धि के लिए जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, सिविल सर्जन डॉ प्रदीप मोज़ेस, समस्त चिकित्सक, स्टाफ,कर्मचारीयो को बधाई देता हूं।
    आने वाले समय में हम सभी मिलकर बुरहानपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत व बेहतर करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।
    शुरू होंगा क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट
    सांसद ने निरीक्षण के दौरान कहा कि जिला अस्पताल के पास लगभग 16 करोड़ की लागत से 50 बेड वाला क्रिटिकल केयर हेल्थ यूनिट बनकर तैयार है। यहां हाईटेक चिकित्सा सुविधा,आईसीयू वार्ड, आइसोलेशन वार्ड ऑक्सीजन, वेंटीलेटर, एसडीयू सेवा उपलब्ध रहेंगी जल्द ही यह शुरू होगा इसके बाद गंभीर घायलों को इलाज के लिए बड़े शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
    डॉक्टर व स्टॉफ की कमी दूर करने के हो रहे प्रयास
    सांसद ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी और उपमुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल जी द्वारा हाल ही में जिला अस्पताल में दो विशेषज्ञ डॉक्टर तथा लालबाग स्वास्थ्य केंद्र में महिला डॉक्टर की पदस्थापना की गई है।आने वाले समय में भी डॉक्टर व स्टाफ की कमी को दूर करेंगे इसके लिए सतत प्रयास जारी है।
    इन सदस्यों का किया स्वागत
    जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य उद्योगपति श्री संजय अग्रवाल, कृषक श्री किशोर शाह, व्यवसायी श्री पंकज नाटानी,चिकित्सक डॉ. आशीष जैन,व्यवसायी श्री अशोक जायसवाल, समाजसेवी श्री किशोर पाटील,कृषक श्री रमेश महाजन, अधिवक्ता श्री सागर पाटील का जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया। स्वागत समारोह में महापौर माधुरी अतुल पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिलीप श्रॉफ,मप्र पावरलूम फेडरेशन अध्यक्ष श्री जयंती भाई नवलखे,पूर्व महापौर श्री अनिल भोसले, श्री मनोज तारवाला, भाजपा युवा नेता गजेन्द्र पाटील,श्री मनोज टंडन,डॉ दीपक वाभले की उपस्थिति रही संचालन जिला उपाध्यक्ष श्री आदित्य प्रजापति ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button