बुरहानपुर

भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित करने हेतु कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापनबुरहानपुर

भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित करने हेतु कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन

बुरहानपुर! जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी और तापमान के खतरनाक स्तर को देखते हुए पालक महासंघ, जिला बुरहानपुर द्वारा आज जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपकर समस्त विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की गई।

महासंघ के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में पड़ रही प्रचंड गर्मी का सबसे अधिक प्रभाव छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। विद्यालय आने-जाने के दौरान छात्र-छात्राओं को लू लगने, डिहाइड्रेशन एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का गंभीर खतरा बना हुआ है। इस परिस्थिति में बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता है।

ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि समीपवर्ती इंदौर जिले में जिला प्रशासन द्वारा भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों में अवकाश घोषित किया जा चुका है, जो एक सराहनीय कदम है। इसी प्रकार बुरहानपुर जिले में भी शीघ्र निर्णय लेते हुए विद्यार्थियों के हित में अवकाश घोषित किया जाना आवश्यक है।

पालक महासंघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य और सुरक्षा किसी भी स्थिति में समझौते का विषय नहीं हो सकता। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि वर्तमान परिस्थितियों की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निर्णय लिया जाए।

इस अवसर पर श्रीमती सरिता भगत, कविता चौहान, परेश शाह, नंदकिशोर वाणे, मंसुर सेवक, राजकुमार बचवानी, रियाज हक अंसारी, विनय पुनीवाला, डॉ. युसूफ खान, राजेश भगत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आभार अत्ताउल्लाह खान द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button