Sunday, May 31, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरसेवासदन महाविद्यालय में...

सेवासदन महाविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का शुभारंभ


सेवासदन महाविद्यालय में चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का शुभारंभ सेवासदन महाविद्यालय में 27 से 30 जनवरी 2026 तक चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 के शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर अध्यक्ष सेवासदन शिक्षा समिति ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में बुरहानपुर के नगर पुलिस अधीक्षक व खेल एवं युवा कल्याण विभाग के जिला संयोजक श्री गौरव पाटिल, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली श्री सोलंकीजी, समिति सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला, सहसचिव श्री के. डी. पटेल, श्री सुखलाल महाजन, डाॅ. नारायण पाटिल, श्री महेश पटेल, ठा. आदित्यवीरंसिंह, श्री रामभाई मालवीर, मैनेजर श्री मनीष पटेल आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्र्यापण एवं दीप प्रज्जवन के साथ किया गया तत्पष्चात एनसीसी कैडे्टस व प्रतिभागी खिलाडियों द्वारा मार्चपास्ट भी किया गया। अतिथि सत्कार के बाद सेवासदन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील ने स्वागत भाषण के माध्यम से वार्षिक खेल महोत्सव 2026 की रूपरेखा के बारे बताया और कहा कि यह खेल महोत्सव सेवासदन महाविद्यालय, सेवासदन विधि महाविद्यालय, सेवासदन शिक्षा महाविद्यालय एवं प्रबंधन महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें लगभग 622 खिलाड़ी कबड्डी, वाॅलीबाॅल, क्रिकेट, खो-खो, शतरंज, कैरम, टेबल टेनिस, रस्साकसी, पिट्टू, एथेलिटिक्स आदि खेलों में भाग लेंगे। मुख्य अतिथि श्री गौरव पाटिल ने कहा कि बुरहानपुर में खेलों की असीम संभावनाएं हैं। वर्तमान में तीन ही खेलों तक हम सीमित थे लेकिन निकट भविष्य में हम सभी 28 खेलों में जिले का प्रतिनिधित्व करने हेतु प्रतिबध्द हैं। ग्रमीण क्षेत्र के विद्यार्थी भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं जो हमारे लिए गौरव की बात है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंह ठाकुर ने कहा कि इस वर्ष से हमने नवाचार प्रारंभ करते हुए वार्षिक खेल महोत्सव आरंभ किया है जो निकट भविष्य में भी जारी रहेगा। इससे विद्यार्थियों में खेलों के प्रति अभिरूचि बढ़ेगी, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होगी। उक्त समारोह में प्राचार्य डाॅ. जगदीश आसखड़के, डाॅ. मोहन सोनी, डाॅ. हर्षद दीक्षित, प्रो. नेहा चौधरी, क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती मनीषा पाटिल, डाॅ. सुशील माहेश्वरी , समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. भरत रावल ने किया एवं आभार सेवासदन प्रबंधन महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. राहुल राठौर ने व्यक्त किया।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...