बुरहानपुर

रेणुका माता मंदिर प्रांगण में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की गई।

बुरहानपुर में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला बुरहानपुर एवं नवांकुर संस्था मित वेलफेयर सोसायटी चांदगढ़ के सानिध्य में जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री मनिष कुआदे जी के मार्गदर्शन में नगर विकास प्रस्फूटन समिति महाजनापेठ के अध्यक्ष योगेश गावंड़े द्वारा रेणुका माता मंदिर प्रांगण में पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने पेड़ों पर पक्षियों के लिए सिकोरो में दाना पानी की व्यवस्था की और सभी सदस्यों को अपने घर के छतों पर पक्षियों के लिए सिकोरो को लगाने के लिए कहा गया।

इस कार्यक्रम में सुशील वाणी, दीपेश बाविसकर, पीयूष शाह, पीयूष मोदी, पीयूष महाजन, कुनाल लॉड, लोकेश सुगंधी, रोहित शाह, भूषण सोनार, ज्ञानेश्वर यादव, सुनील शाह, सारंग जी, चेतन मोरे सहित कई सदस्य उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने इस अभियान को पूरा करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button