Wednesday, June 3, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुर6.30 करोड़ की...

6.30 करोड़ की लागत से बुरहानपुर की मुख्य ग्रामीण सड़कों के टेंडर स्वीकृत, निर्माण कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ-अर्चना चिटनिस

6.30 करोड़ की लागत से बुरहानपुर की मुख्य ग्रामीण सड़कों के टेंडर स्वीकृत, निर्माण कार्य शीघ्र होगा प्रारंभ-अर्चना चिटनिस
बुरहानपुर। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों के विकास, आवागमन की सुगमता और किसानों की आर्थिक गतिविधियों में तेजी लाने हेतु किए जा रहे निरंतर प्रयास अब महत्वपूर्ण परिणाम दे रहे हैं। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दो प्रमुख ग्रामीण मार्गों के निर्माण हेतु 6 करोड़ 30 लाख रुपए की राशि वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुपूरक बजट में स्वीकृत हुई थी, जिसके उपरांत लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई थी।
अब विभाग द्वारा दोनों मार्गों के लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर निर्माण एजेंसी का चयन कर लिया गया है, जिससे आने वाले दिनों में इन मार्गों का निर्माण कार्य प्रारंभ हो सकेगा। ग्रामीण अंचल में वर्षों से लंबित इन मार्गों के निर्माण की खबर से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है तथा उन्होंने विधायक श्रीमती चिटनिस के प्रति आभार प्रकट किया है। श्रीमती चिटनिस ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह का धन्यवाद व्यक्त किया है।
3.30 करोड़ की लागत से बनेगा बंभाड़ा-खामनी नाला मार्ग
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि ग्राम बंभाड़ा से ग्राम खामनी नाला तक 3 किमी लंबे मार्ग का निर्माण किया जाएगा। मार्ग की जर्जर स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। नई सड़क निर्माण के साथ-साथ मार्ग में अवरोधक बने विद्युत पोलों का शिफ्टिंग कार्य भी किया जाएगा। निर्माण पूर्ण होने पर बंभाड़ा और खामनी क्षेत्र के ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।
3 करोड़ की लागत से निर्मित होगा दापोरा-माँ वाघेश्वरी मंदिर, ग्राम धामनगांव मार्ग
श्रीमती चिटनिस ने बताया कि ग्राम दापोरा से माँ वाघेश्वरी मंदिर, ग्राम धामनगांव तक 3 किमी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह मार्ग धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे विख्यात माँ वाघेश्वरी मंदिर तक पहुँच सुगम होगी। मार्ग निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा ग्रामीण क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में भी वृद्धि होगी। इस सड़क के विकसित होने से दापोरा, धामनगांव और आसपास के लगभग आधा दर्जन से अधिक ग्रामों को सीधे लाभ मिलेगा। ग्रामीण किसानों को अपना कृषि उत्पाद मुख्य मार्ग व जिला मुख्यालय तक लाने में बड़ी सहूलियत होगी, जिससे समय और लागत दोनों की बचत होगी।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि इन दोनों मार्गों के निर्माण की लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा मांग की जा रही थी। मार्ग निर्माण पूरा होने पर ग्रामीण संपर्क मजबूत होगा, आवागमन की समस्याएँ समाप्त होंगी, धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा, किसानों को बेहतर परिवहन सुविधा प्राप्त होगी तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग, बुरहानपुर द्वारा दोनों परियोजनाओं के लिए एलओए जारी कर निर्माण कार्य स्वीकृत कर दिया गया है, जो क्षेत्र की प्रगति हेतु एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...