बुरहानपुर

बुरहानपुर में 21 फरवरी 2026 को माँ ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा का आगमन होगा।

बुरहानपुर में 21 फरवरी 2026 को माँ ताप्ती संपूर्ण परिक्रमा पदयात्रा का आगमन होगा। यह पदयात्रा 2 जनवरी 2026 को मध्यप्रदेश के बैतूल जिले स्थित ताप्ती नदी के उद्गम स्थल से प्रारंभ हुई थी और ताप्ती नदी के प्रवाह क्षेत्र से होते हुए महाराष्ट्र एवं गुजरात के विभिन्न तीर्थस्थलों से गुजरकर सूरत तक पहुँची थी।

ताप्ती सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पदयात्रा माँ ताप्ती के प्रति श्रद्धा, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का संदेश लेकर चल रही है। यात्रा में विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतजन एवं मातृशक्ति सहभागी हो रहे हैं।

समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं मातृशक्ति से आग्रह किया है कि वे 21 फरवरी 2026 को बुरहानपुर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ ताप्ती की आरती, पूजन एवं स्वागत कार्यक्रम
[

ताप्ती सेवा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पदयात्रा माँ ताप्ती के प्रति श्रद्धा, पर्यावरण संरक्षण, जल संवर्धन तथा भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार का संदेश लेकर चल रही है। यात्रा में विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संतजन एवं मातृशक्ति सहभागी हो रहे हैं।

समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं मातृशक्ति से आग्रह किया है कि वे 21 फरवरी 2026 को बुरहानपुर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ ताप्ती की आरती, पूजन एवं स्वागत कार्यक्रम में सहभागी बनें तथा पदयात्रियों का उत्साहवर्धन करें।

यात्रा का रूट:

  • नए अंजड़ से प्रारंभ
  • लोन बहादरपुर
  • इंदिरा कॉलोनी रोड
  • लक्ष्मी नगर
  • राजपुरा गेट
  • पांडवाल चौराहा
  • राजघाट पर पूजा अर्चना
  • वापस शनि मंदिर । 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button