Tuesday, February 3, 2026

Creating liberating content

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन...

केंद्रीय आम बजट के...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने...

रंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के...

प्रेस विज्ञप्तिरंगारंग सांस्ककृतिक कार्यक्रम के साथ चार दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव 2026 का...
Homeबुरहानपुरपुनर्घत्वीकरण योजना से...

पुनर्घत्वीकरण योजना से बदला बुरहानपुर का प्रशासनिक व शहरी स्वरूप-अर्चना चिटनिस

पुनर्घत्वीकरण योजना से बदला बुरहानपुर का प्रशासनिक व शहरी स्वरूप-अर्चना चिटनिस
बुरहानपुर। बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र में पुनर्घत्वीकरण योजनांतर्गत किए गए विकास कार्य आज धरातल पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। 20वीं सदी में बने अधूरे जर्जर प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक स्वरूप देने का जो संकल्प भाजपा सरकार बनने पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने सुशासन हेतु लिया था, वह अब साकार होता नजर आ रहा है। विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कलेक्टर हर्षसिंह एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पुनर्घत्वीकरण योजनांतर्गत निर्मित एसडीएम कार्यालय, तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय भवनों का विस्तृत अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती चिटनिस ने भवनों की निर्माण गुणवत्ता, उपलब्ध नागरिक सुविधाओं, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं समग्र उपयोगिता का बारीकी से परीक्षण करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनसुविधा, पारदर्शिता और कार्यदक्षता इस योजना के मूल उद्देश्य हैं।
2016 में लिया गया संकल्प हुआ साकार
इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि वर्ष 2016 में लिया गया पुनर्घत्वीकरण का संकल्प सशक्त रूप में धरातल पर उतर चुका है। उन्होंने कहा कि यह केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि बुरहानपुर के प्रशासनिक और शहरी स्वरूप को नए युग में ले जाने की ठोस पहल है। पुराने, जीर्ण-शीर्ण और अव्यवस्थित भवनों के स्थान पर अब आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं नागरिक-अनुकूल प्रशासनिक परिसर विकसित हो चुके हैं, जिससे शहर की पहचान और गरिमा दोनों में वृद्धि हुई है।
एसडीएम व तहसील कार्यालय का संचालन प्रारंभ हो रहा है
अवलोकन के दौरान अधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई कि एसडीएम कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का संचालन प्रारंभ हो रहा है। औपचारिक लोकार्पण अतिशीघ्र किया जाएगा। इन कार्यालयों के शुरू होने से आम नागरिकों को एक ही परिसर में विभिन्न शासकीय सेवाएं सहज, सरल और पारदर्शी रूप से उपलब्ध हो रही हैं। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और समय व संसाधनों की बचत होगी। साथ ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी आधुनिक, सुव्यवस्थित और सुविधायुक्त कार्य वातावरण मिल रहा है, जिससे प्रशासनिक कार्यों की गति और गुणवत्ता में निरंतर सुधार हो रहा है।
113 करोड़ के विकास कार्यों से बदली शहर की तस्वीर
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि पुनर्घत्वीकरण योजना अंतर्गत लगभग 113 करोड़ रुपए की लागत से किए गए विकास कार्यों ने बुरहानपुर की तस्वीर पूरी तरह बदल दी है। इन कार्यों के माध्यम से शहर एक विकसित, सुव्यवस्थित और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वरूप में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत आगे भी विकास कार्यों की निरंतर श्रृंखला जारी है और आने वाले समय में 200 करोड़ रुपए से अधिक के अतिरिक्त विकास कार्य भी इसी योजना के अंतर्गत क्रियान्वित किए जा रहे हैं।
आधुनिक भवन, बेहतर सुविधाएं और शासकीय भूमि का सुनियोजित उपयोग
श्रीमती चिटनिस ने कहा कि यदि नए प्रशासनिक भवन, अस्पताल एवं शासकीय संस्थानों का निर्माण नहीं किया जाता, तो पुनर्घत्वीकरण योजना अपने उद्देश्य को प्राप्त नहीं कर पाती। आज इस योजना के अंतर्गतकृआधुनिक प्रशासनिक परिसर, नए तहसील भवन (शहरी एवं ग्रामीण) जनपद पंचायत कार्यालय, 30 बिस्तरों वाला आधुनिक अस्पताल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, 62 आवासीय भवन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं विकसित हो चुकी हैं। इससे शासकीय भूमि का बेहतर, योजनाबद्ध और प्रभावी उपयोग सुनिश्चित हुआ है और नागरिक सुविधाओं में व्यापक सुधार आया है।
अर्चना चिटनिस की वर्षों की कड़ी मेहनत और सतत निगरानी का परिणाम
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि पुनर्घत्वीकरण योजना की यह सफलता कई वर्षों की कड़ी मेहनत, निरंतर प्रयास, प्रशासनिक समन्वय और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने बताया कि योजना की परिकल्पना से लेकर क्रियान्वयन तक प्रत्येक चरण में स्वयं निरंतर निगरानी रखी गई, समय-समय पर समीक्षा की गई और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पुनर्घत्वीकरण योजनांतर्गत व्यय किया गया एक-एक रुपया बुरहानपुर के विकास और जनता की सुविधाओं पर ही खर्च हो रहा है।
श्रीमती अर्चना चिटनिस ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कुशल मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग, स्पष्ट नीतियों और विकासोन्मुख सोच के कारण ही बुरहानपुर आज विकास की नई दिशा में तेजी से अग्रसर है और आने वाले समय में यह शहर प्रदेश के अग्रणी शहरों में अपनी सशक्त पहचान स्थापित करेगा।
अवलोकन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, चिंतामन महाजन, कैलाश पारीक, धनराज महाजन, आशीष शुक्ला, संभाजीराव सगरे, रूद्रेश्वर एंडोले, योगेश महाजन, विनोद पाटिल, गोकुल चौधरी, गौरव शिवहरे, विनोद चौकसे, विनोद कोली, देवीदास चौधरी, देवानंद पाटिल, निलेश चौधरी, मुशर्रफ हुसैन, राजेन्द्र यादव, चिंटू राठौर, किशोर कामठे, एसडीएम अजमेरसिंह गौड़, तहसीलदार प्रविण ओहरिया एवं जनपद पंचायत सीईओ दुर्गेश भुमरकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 को साकार करने में मिल का पत्थर साबित होगा वित्त मंत्री सीतारामन का केंद्रीय बजट 2026,27 स्व. परमानंद जी गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम के एमआईसी हॉल में देखा गया लाइव प्रसारण बुरहानपुर । भारत के यशस्वी...

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहाप्रधानमंत्री मोदी जी के विजन का प्रतिबिंब हर वर्ग को छूने वाला बजट आत्मनिर्भर भारत को नई रफ्तार विकास को नई ऊर्जा मिलेंगीबुरहानपुर। केंद्रीय बजट पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा...

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य

केंद्रीय आम बजट के जनहित बजट को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर कार्यकर्ता कार्य करें डॉक्टर श्री मनोज जी माने बजट को लेकर जिले में कार्यक्रम की व्यवस्था, तैयारियों को लेकर बैठक दायित्व सौंपे बुरहानपुर। भारतीय जनता...