Thursday, June 4, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरट्रायम्फल आर्च एकेडमी...

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में हुआ एलेन के सीनियर डिवीजन का शुभारंभ।

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में हुआ एलेन के सीनियर डिवीजन का शुभारंभ।
IIT-JEE, NEET की तैयारी हेतु अब एलेन बुरहानपुर में।
शहर की सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी एवं एलेन करियर इंस्टीट्यूट द्वारा संयुक्त रूप से विद्यार्थियों एवं पालकों हेतु करियर गाइडेंस सेमिनार आयोजित किया गया।
इस सेमिनार में एलेन की सीनियर फिजिक्स फैकल्टी एवं मेडिकल काउंसलर श्री विवेक श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध कई सारे करियर ऑप्शंस के बारे मे बताया एवं प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने हेतु शीघ्र शुरुआत करने पर ज़ोर दिया।
श्री श्रीवास्तव ने एलेन किस तरह से SIP (स्कूल एकीकृत प्रोग्राम) के तहत विद्यार्थियों को बुरहानपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लाभान्वित करेगा ये भी बताया एवं पालकों को आश्वस्त किया कि एलेन विगत 3 वर्षों से कक्षा 6 वी से 10 वी में PNCF के तहत ट्रायम्फल आर्च एकेडमी में अपनी सेवाएं दे रहा है और अब कक्षा 11 वी एवं 12 वी में IIT-JEE, NEET के लिए भी अंगद के पैर की तरह एलेन बुरहानपुर में अपने पैर जमा चुका है।
संस्था सचिव श्रीमति नम्रता पटेल ने अपने संबोधन में बताया कि बुरहानपुर में एलेन होने से विद्यार्थियों का प्रतियोगी परीक्षाओं की पढ़ाई पर होने वाला खर्च लगभग आधा होगा। जो कि सभी विद्यार्थियों को अपने सपने पूरे करने मे सहायता करेगा।
संस्था चेयरमैन श्री कमलेश ने बताया कि विगत 3 वर्षों से पालकों की सतत मांग को दृष्टिगत रखते हुए अगले शैक्षणिक सत्र से शाला में IIT-JEE, NEET हेतु एलेन एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा विशेष रूप से तैयार किए गए मॉड्यूल्स से पढ़ाई कराई जाएगी जिससे किसी भी विद्यार्थी को अब शहर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
स्थान: बुरहानपुर
दिनांक: 10/11/2025

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...