बुरहानपुर

बुरहानपुर सूचना छिपाना भी भ्रष्टाचार: पालक महासंघ ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर ब्रेकिंग

सूचना छिपाना भी भ्रष्टाचार: पालक महासंघ ने शिक्षा मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

बुरहानपुर। शासकीय विद्यालयों में पारदर्शिता लाने और विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग को लेकर पालक महासंघ जिला इकाई बुरहानपुर ने शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। डिप्टी कलेक्टर श्री भागीरथ वाकला ने ज्ञापन प्राप्त किया।

महासंघ ने ज्ञापन में कहा कि “सूचना छिपाना भी भ्रष्टाचार की एक वजह है, इसलिए हर सरकारी स्कूल में सुविधाओं और पालक संघ की जानकारी सार्वजनिक हो।”

महासंघ की प्रमुख मांगें –

1. प्रत्येक शासकीय विद्यालय में “विद्यार्थी सुविधा एवं योजना सूचना बोर्ड” लगाया जाए, जिसमें छात्रवृत्ति, गणवेश, पुस्तकें, मध्यान्ह भोजन सहित सभी योजनाओं, पात्रता और लाभ की जानकारी स्पष्ट रूप से लिखी हो और उसे समय-समय पर अपडेट किया जाए।

2. विद्यालय के प्रमुख स्थान पर पालक संघ सूचना बोर्ड लगाकर अध्यक्ष, सदस्यों के नाम, पद और मोबाइल नंबर सार्वजनिक किए जाएं।

3. पालक संघ की बैठकों, उपस्थिति और लिए गए निर्णयों की जानकारी सार्वजनिक की जाए।

4. पालकों की शिकायत और सुझाव के लिए QR कोड, मोबाइल नंबर या ऑनलाइन शिकायत व्यवस्था लागू की जाए और शिकायतों का समयबद्ध निराकरण कर उसकी स्थिति बताई जाए।

पालक महासंघ ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षा निःशुल्क होने का मतलब यह नहीं कि पालकों की जिम्मेदारी खत्म हो गई। बच्चों की पढ़ाई और स्कूल की व्यवस्था में पालकों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। जानकारी सार्वजनिक होने से जवाबदेही बढ़ेगी।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, सरिता भगत, मंसूर सेवक, नंदकुमार वाने, मोहन दलाल, देवचरण शर्मा, विजय राठौर, अत्ताउल्लाह खान, राजेश भगत, डॉ. यूसुफ खान एवं विनय पुनीवाला सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button