बुरहानपुर

ऐतिहासिक: शैली कीर बने बुरहानपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, सिख समाज में खुशी



ऐतिहासिक: शैली कीर बने बुरहानपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष, सिख समाज में खुशी


बुरहानपुर: शैली कीर बने गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष
सबसे कम उम्र में मिली जिम्मेदारी, दादा- पिता के बाद संभाली विरासत

बुरहानपुर

बुरहानपुर के गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत आने वाले तीनों ऐतिहासिक गुरुद्वारों के अध्यक्ष पद पर श्री शैली कीर उर्फ हरसिमरन सिंह को निर्वाचित किया गया है। समाज के इतिहास में सबसे कम उम्र में अध्यक्ष बनने का गौरव उन्हें प्राप्त हुआ है।

शैली कीर पूर्व अधीक्षक सरदार स्व. मनमोहन सिंह कीर के सुपुत्र हैं। उनके दादा स्व. सरदार अमरीक सिंह कीर भी इस कमेटी के अध्यक्ष रह चुके हैं और उनकी सेवाओं को आज भी समाज याद करता है। कई वर्षों से गुरुद्वारा सेवा में सक्रिय शैली कीर को मिली यह जिम्मेदारी नई पीढ़ी के नेतृत्व का प्रतीक मानी जा रही है।

गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित ये गुरुद्वारे सिख समाज और गुरु नानक नामलेवा संगत के लिए ही नहीं बल्कि पूरे शहर के लिए महत्वपूर्ण ऐतिहासिक धरोहर हैं। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं और आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

सिख समाज ने दी बधाई
शैली कीर के अध्यक्ष चुने जाने पर सिख समाज में खुशी की लहर है। कमेटी एवं समाज के प्रमुख सदस्यों श्री मनमोहन सिंह बिंद्रा, अमरजीत सिंह लांबा, रणजीत सिंह बिंद्रा, आत्मजीत सिंह गांधी, सुजीत सिंह कीर, मनप्रीत गुरमीत सिंह चीमा, अमरजीत बिंद्रा, बलविंदर सिंह बिंद्रा, राजू कीर, हरविंदर सिंह कीर, रविंदर सिंह, सतिंदर सिंह कीर, उपेंद्र सिंह, राजपाल सिंह चावला, ज्ञानी चरण सिंह, मुकुंद सिंह, राजकंवर सिंह, मीतू चंडोक, बंटी रेखी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई दी।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button