बुरहानपुर

स्कुली बच्चो को ख़ुशी के पल संस्था ने दी शिक्षा सामग्री

स्कुली बच्चो को ख़ुशी के पल संस्था ने दी शिक्षा सामग्री

मानवता को समर्पित संस्था ख़ुशी के पल ने नए सत्र को देखते हुए कन्या स्कूल चौक बाज़ार में स्कूली बच्चों को शिक्षा सामग्री दी ये जानकारी संस्था की सयोजिका श्रीमती हरप्रीत कीर ने दी उन्होंने बताया की कक्षा एक से पांचवी तक के बच्चों को पढ़ाई हेतु रजिस्टर, कंपोक्स,पेन,पेंसिल,रबर,शापनर,स्केल आदि सामग्री उपलब्ध कराई ताकि जो जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने में मदद हो सकें और इस महंगाई के दौर में कुछ राहत मिल सके इस प्रोजेक्ट में संस्था सदस्य श्रीमती सरिता एवं निकिता तापडिया का सहयोग रहा श्रीमती हरप्रीत कीर ने बताया की इसके बाद बच्चो को स्वल्पाहार बिस्कुट दिया गया सभी सामग्री पा कर बच्चे बहुत खुश हुए उन्होंने संस्था का आभार माना इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य श्री गुप्ता जी एव स्कूल स्टाफ़ संस्था की सदस्य श्रीमती रिचा सलूजा , शिखा शर्मा ,सरिता एवं निकिता तापडिया आदि उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button