बुरहानपुर

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस छात्रों ने किया नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली


हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस छात्रों ने किया नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली कार्यक्रम’सेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर के प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील के मार्गदर्शन में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में एनसीसी एवं एन.एस.एस. यूनिट द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स व एनएसएस छात्रों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत प्रस्तुतियाँ दीं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आमजन को तिरंगे के सम्मान, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया गया। वहीं कैडेट्स द्वारा आकर्षक रंगोली बनाकर ’हर घर तिरंगा अभियान’ के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। उक्त कार्यक्रम केप्टन सुशील माहेश्वरी, लेफ्टिनेंट रिया ठाकुर एवं एनएसएस प्रभारी डाॅ. राजेश काले के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की सफलता पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला सहित समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button