बुरहानपुर

मजदुर का पसीना जब बहकर निकलता है तब देश विकास की और अग्रसर होता है

मजदुर का पसीना जब बहकर निकलता है तब देश विकास की और अग्रसर होता है – न्यायाधीश प्रेमदीप सांखला
बुरहानपुर नि.प्र.- मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर विधि सक्सेना एवं प्रेमदीप सांकला, व्यवहार न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर जिले के ग्राम झिरी में स्थित नवल सिंह सहकारी शक्कर कारखाने में आज मजदुर दिवस के उपलक्ष में मजदुर दिवस मनाया गया l
मजदुर दिवस को संबोधित करते हुए व्यवहार न्यायाधीश ,सचिव प्रेमदीप सांखला ने कहा की देश के किसी भी क्षेत्र का कोई भी श्रमिक व् मजदुर हो वह जब अपनी मेहनत से कार्य को प्रदिपादित कर पसीना बहाता है तब यह देश विकास की और अग्रसर होता है l श्री सांखला ने इस अवसर पर श्रमिक वर्ग व् मजदूरो से जुडी हुई बहुत सी एसी छोटी छोटी कानून की बारीकियो से मजदूरो को अवगत कराया और कहा की जब भी किसी मजदुर को कोई परेशानी हो वह जिस क्षेत्र में कार्य करता हो उस क्षेत्र के प्रबधक से या श्रम विभाग से या अन्य सम्बन्धित विभाग से सम्पर्क कर अपनी समस्याओ का निराकरण करवा सकता है क्योकि यह श्रमिक मजदूर का कानूनन हक़ और अधिकार है l
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय बुरहानपुर के वरिष्ठ खंड व्यवहार न्यायाधीश एवं सचिव प्रेमदीप सांखला ,वरिष्ठ पेरालिगल वोलेंनटियर महेंद्र जैन ,डॉ किरण सिंह के साथ साथ सहकारी शक्कर कारखाने झिरी के प्रभारी मुख्य अभियंता मनोज गुप्ता , वरिष्ठ लेखाधिकारी गौरव पटेल , मुख्य रसायनज्ञ संजीव सूरी , प्रभारी श्रम कल्याण अधिकारी रमेशचंद वारगे एवं जिला श्रम विभाग बुरहानपुर के श्रम निरीक्षक देवेन्द्र सिंह कवासे ,सहायक वर्ग 3 मंगत गाठिया के साथ साथ समस्त अधिकारी व् बड़ी संख्या में श्रमिक बन्धु गण उपस्थित थे l
कार्यक्रम का सफल और सुंदर संचालन व् आभार पेरालिगल वोलेंनटियर महेंद्र जैन ने किया व् माना l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button