बुरहानपुर

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, 95.2% अंक अर्जित कर संयोग पाटिल रहे प्रथम।

ट्रायम्फल आर्च एकेडमी के विद्यार्थियों ने CBSE बोर्ड परीक्षा में लहराया परचम, 95.2% अंक अर्जित कर संयोग पाटिल रहे प्रथम।
शहर की सुप्रसिद्ध शिक्षण संस्था ट्रायम्फल आर्च एकेडमी का सीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा।
शाला में संयोग पाटिल ने 95.2%,
कृतिका वर्मा ने 90.2%, समृद्धि जाधव ने 89%, कुंदनिका इंगले ने 86.8%, मानव पाटीदार ने 86.6%, चांदनी महाजन ने 86.4%, समर्थ विभूते ने 85.8%, समर्थ महाजन ने 85.4%, संस्कार महाजन ने 85.4%, शौर्य पाटिल ने 84.6%, ऋषित पाटिल ने 83.6%, वेदांशु मोदी ने 81.6%, रुद्रांश बाविसकर ने 81.6% एवं पार्थ लांडे ने 80.8% अंक अर्जित कर शाला में टॉप 10 में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
संस्था के चेयरमैन श्री कमलेश पटेल ने इस उपलब्धि का श्रेय शाला के शिक्षकों को दिया एवं एलेन और ट्रायम्फल की जोड़ी के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया।
संस्था सचिव श्रीमती नम्रता पटेल ने बताया कि एलेन और ट्रायम्फल की जोड़ी हर वर्ष नए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। आने वाले वर्षों में भी ये जोड़ी शहर के समस्त विद्यार्थियों को लाभांवित करती रहेगी। इस वर्ष से एलेन IIT-JEE एवं NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु कक्षा 11 वी एवं 12 वी में भी अपनी सेवाएं दे रहा हैं।
इस अवसर पर शाला के प्राचार्य डॉ मनुभाई पटेल ने टॉप 10 में अपना स्थान सुनिश्चित करने वाले सभी विद्यार्थियों एवं उनके शिक्षकों को हार पहनाकर पुरस्कृत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button