Sunday, July 5, 2026

Creating liberating content

सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित...

सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजनसेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर...

जैनाबाद में धूमधाम से...

जैनाबाद में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, 1 करोड़ के...

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं...

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधिसेवासदन...

महापौर ने वर्षा ऋतु...

महापौर ने वर्षा ऋतु पूर्व प्रमुख नालों का किया निरीक्षण, समयबद्ध सफाई के...
Homeबुरहानपुरकिशोरी बालिकाओ में...

किशोरी बालिकाओ में सर्वाइकल केंसर की रोकथाम हेतु जिले भर में निशुल्क संचालित हो रहा

किशोरी बालिकाओ में सर्वाइकल केंसर की रोकथाम हेतु जिले भर में निशुल्क संचालित हो रहा है टीकाकरण अभियान l जब राष्ट्र स्वस्थ्य होगा तब देश उन्नति करेगा l
बुरहानपुर नि.प्र. – राष्ट्रिय स्वास्थ्य मिशन नई दिल्ली द्वारा 28 फरवरी 2026 से देश में सर्वाइकल केंसर की रोकथाम हेतु एच पी व्ही (HPV)टीकाकरण अभियान पुरे देश में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के करकमलो से शुभारम्भ हुआ है इसी परिपेक्ष में म.प्र. स्वास्थ्य मिशन के द्वारा जारी परिपत्र अनुसार जिले के कलेक्टर हर्ष सिंह के निर्देशानुसार व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेंद्र वर्मा के मार्ग दर्शन में, इस अभियान के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वाई बी शास्त्री व् जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के सहयोग व् स्वास्थ्य विभाग की सम्पूर्ण टीम के माध्यम से इस जिले में टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए चरण बद्ध स्कूल में ,आँगन वाड़ी में टीकाकरण अभियान उन किशोरी बालिकाओ के लिए चल रहा है जिन्होंने अपनी उम्र का 14 वर्ष पूर्ण कर लिया है एवं 15 वर्ष की बिच की सभी बालिकाओ को सर्वाइकल केंसर से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान हेतु जगह जगह जाकर जनजाग्रति फैलाकर इस अभियान को सफल बनाने का प्रयास व् आव्हान किया जा रहा है l
इस अभियान के अंतर्गत आज सावित्री बाई फुले शासकीय कन्या उ.मा. विद्यालय एवं अबू अयूब अंसारी शाला अंसार नगर में जाकर जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ,संस्था अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह ,स्वास्थ्य विभाग बुरहानपुर के DPM सुशांत रिबेनकर , प्रभारी सुपर वाईजर अशफाक अंसारी , के साथ साथ स्वास्थ्य विभाग की सिस्टर ,आशा कार्यकर्ता ,आँगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा इस अभियान को सफल बनाने के लिए जनजाग्रति के साथ टीकाकरण भी किया जा रहा है l जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर के संरक्षक एवं संस्थापक अध्यक्ष महेंद्र जैन ने कहा की इस अभियान की सफलता तभी है जब तक इस देश की हर कौम की 14 वर्ष से 15 वर्ष के बिच की किशोरी बालिकाए टीकाकरण अभियान में आकर टिका लगाकर अपने आपको सुरक्षित रखते हुए देश के विकास में सहायक बने यही इस टीकाकरण का उदेश्य है क्योकि जब राष्ट्र स्वस्थ्य होगा तब देश उन्नति करेगा l उपरोक्त जानकारी टीकाकरण अधिकारी डॉ वाई बी शास्त्री ने दी l

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का

सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजनसेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेशित नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षारंभ समारोह का भव्य आयोजन किया गया।...

जैनाबाद में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, 1 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

जैनाबाद में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, 1 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत जैनाबाद, ब्रह्मपुर, 17 जून 2026: वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति जैनाबाद-ब्रह्मपुर के तत्वावधान में सूर्यपुत्री मां ताप्ती के तट पर स्थित बलवार...

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि सेवासदन विधि

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधिसेवासदन विधि महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह एस. पवार ने स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय, भोपाल से...