बुरहानपुर

जीएसटी सुधार

जीएसटी सुधार और आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित हुआ सम्मेलन
आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है.. सांसद ज्ञानेश्वर पाटील
बुरहानपुर।प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। देश को विकसित बनाने का मार्ग आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से जाता है।आत्मनिर्भर भारत निर्माण का सशक्त माध्यम स्वदेशी है। हर घर स्वदेशी घर-घर स्वदेशी गर्व से कहो यह स्वदेशी है, यह संकल्प एक नारा नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत की नींव हैं। वही जीएसटी में की कई गई कटौती व सुधार दीपावली पर्व के पूर्व मोदी सरकार का देशवासियों के लिए एक उपहार है।
यह बात खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने जीएसटी सुधार और आत्मनिर्भर भारत अभियान अंतर्गत नेपानगर विधानसभा के ग्राम डोईफ़ोडिया व बुरहानपुर के कलाल भवन में आयोजित सम्मेलन मे व्यापारीयो, समाजसेवीयो, जनप्रतिनिधियों व आम लोगों के बीच कहीं उन्होंने बताया कि जीएसटी कम होने से वस्तुएं सस्ती हुई है। अमेरिका द्वारा टैरिफ लगाए जाने के बावजूद भारत का निर्यात लगातार बड़ा है और घरेलू उत्पाद एवं उपभोग दोनों में वृद्धि हुई है। स्वदेशी अपनाकर देश को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है।पीएम मोदी ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। हमें उनका विजन अपना कर घर-घर स्वदेशी की भावना को सशक्त करना है। स्थानीय उत्पादकों को बढ़ावा देना लघु उद्योगों को सशक्त बनाना और वोकल फॉर लोकल की भावना को जन-जन तक पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने उपस्थित जनों से आह्वान किया कि हम सब मिलकर यह प्रतिज्ञा ले की हम स्वदेशी अपनाएंगे। बुरहानपुर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनीस ने कहा कि हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी अभियान के तहत स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग और दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने का हम सभी संकल्प ले और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए स्वदेशी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।
हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी -दादु
ग्राम डोईफ़ोडिया के सम्मेलन में नेपानगर विधायक मंजू दादू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश स्वदेशी के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। स्वदेशी संकल्प हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। हम सभी को इस संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाना है। यह केवल एक अभियान नहीं बल्कि हमारी मातृभूमि के प्रति हमारा प्रेम और समर्पण है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने ने कहा कि जीएसटी के माध्यम से न केवल कर संरचना सरल हुई है, बल्कि व्यापार करने मे और जीवन जीने में आसानी हुई हैं। देश की स्वतंत्रता को जैसे स्वदेशी के मंत्र से ताकत मिली वैसे ही देश की समृद्धि को भी स्वदेशी के मंत्र से ही शक्ति मिलेगी। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा कासडेकर,महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, टेक्सटाइल ट्रेडर्स एसोसिएशन के आनंद सिंघानिया मौजूद रहे। इस अवसर पर जिले व मंडलो के समस्त पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा-प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button