बुरहानपुर

मुस्कान विशेष अभियान

जिला बुरहानपुर

मुस्कान विशेष अभियान के तहत महिला सुरक्षा एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने किया बच्चो से संवाद

सीताबाई रामचंद्र देशमुख सांदीपनी विद्यालय शाहपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने बच्चो को दिये सुरक्षा हेतु आवश्यक सुझाव

अभियान का उद्देश्य– गुम बालिकाओं की दस्तयाबी के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षा के माध्यम से समाज में बढ़ रहे अपराधो में कमी लाना है।

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन पर प्रदेशव्यापी मुस्कान विशेष अभियान दिनांक 01 नवम्बर 2025 से किया गया है, जो 30 नवम्बर 2025 चलाया जा रहा है अभियान का उद्देश्य गुम बालिकाओं की दस्तयाबी के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर शिक्षा के माध्यम से समाज में बढ़ रहे अपराधो में कमी लाना है।

इसी उद्देश्य के साथ पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में आज दिनांक 12.11.2025 को थाना शाहपुर अंतर्गत
सीताबाई रामचंद्र देशमुख सांदीपनी विद्यालय शाहपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार ने स्वयं उपस्थित होकर बच्चो से संवाद कर महिला संबंधी अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई “गुड टच–बैड टच” के संबंध में जानकारी दी गई।बाल अधिकार, सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव एवं मदद के लिए उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बच्चों को शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। इस दौरान बच्चों से संवाद कर उनकी शंकाओं का समाधान भी किया गया।मुस्कान विशेष अभियान के तहत समस्त थाना क्षेत्रान्तर्गत इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम संपूर्ण माह भर आयोजित किये जा रहे है।

जागरूकता कार्यक्रम में डीएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर , शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा एवं संदीप ने विद्यालय प्राचार्य अतीक अली सर विद्यालय के शिक्षकगण, बालक-बालिकाएँ उपस्थित रहीं। बुरहानपुर पुलिस द्वारा यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे बच्चों में जागरूकता बढ़ाई जा सके और उन्हें सुरक्षित वातावरण मिल सके।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button