बुरहानपुर

जलकर संपत्ति कर विशेष संग्रहण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को महापौर ने सम्मानित किया गयाबुरहानपुर

जलकर संपत्ति कर विशेष संग्रहण अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को महापौर ने सम्मानित किया गया

बुरहानपुर — मध्यप्रदेश के बुरहानपुर नगर निगम द्वारा जनवरी 2026 से मार्च तक चले जलकर संपत्तिकर विशेष ‘कर संग्रहण अभियान’ के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी,आर आईं अधिकारियों और निगम कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। 48 वार्डो में संपत्ति,जल,और प्रकाश कर की प्रभावी वसूली के लिए इन टीमों ने सराहनीय प्रयास किए।
नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि जलकर वसूली में प्रथम स्थान पर गौतम पहलवान ने 1 लाख 90 हजार की वसूली लाने पर 10,000 की नगद पुरस्कार स्वरूप राशि प्रदान की गई द्वितीय स्थान शेख रुस्तम ने 1 लाख 70 हजार की वसूली पर 8000 हजार की राशि प्रदान की गई तृतीय स्थान शेख इशाक तड़वी ने 1, लाख 55 हजार की वसूली लाने पर 5000 का नगद पुरस्कार दिया गया
इसी तरह टैक्स मोहर्रिर द्वारा सर्वाधिक संपत्ति कर वसूली लाने वाले कर्मचारी जिसमें प्रथम स्थान पर तुलसीराम यादव 65 लाख की वसूली,द्वितीय स्थान राहुल मुलतकर 55 लाख,तृतीय स्थान कृष्णा महाजन 48 लाख, गिरधर सोहले 42 लाख,राजेंद्र बैगा 40 लाख की वसूली की गई इन सभी कर्मचारियों को नगर निगम महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव द्वारा सभी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
इस अवसर पर एम आई सी सदस्य, संध्या राजेश शिवहरे,भरत इंगले संभाजी सगरे महेंद्र इंगले कार्यपालन यंत्री प्रेम कुमार साहू, सहायक आयुक्त सुश्री स्वर्णिका वर्मा सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार लेखा अधिकारी विक्रम पोरवाल, राजस्व अधिकारी शशिकांत पवित्रे सहायक यंत्री अशोक पाटिल,गोपाल महाजन,योगेश महाजन,मनोहर,कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी संजय तिवारी निगम के आदि कर्मचारी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button