बुरहानपुर

शासकीय नंदकुमार सिंह चौहान अस्पताल में “कोड ग्रे” पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित

शासकीय नंदकुमार सिंह चौहान अस्पताल में “कोड ग्रे” पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित
23 दिसंबर को बहादरपुर रोड स्थित शासकीय नंदकुमार सिंह चौहान अस्पताल में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण ऑल इज़ वेल मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बुरहानपुर के क्वालिटी हेड डॉ. स्वप्निल जैन द्वारा “कोड ग्रे (Code Grey)” विषय पर प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान आपदा परिस्थितियों के प्रबंधन, सामुदायिक आपात स्थितियों तथा सामूहिक हताहत (Mass Casualty) परिस्थितियों से निपटने की प्रक्रियाओं पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही आपात स्थिति में विभिन्न विभागों की भूमिका, समन्वय एवं त्वरित प्रतिक्रिया के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस प्रशिक्षण सत्र में अस्पताल के समस्त स्टाफ ने सहभागिता की। यह सत्र स्टाफ के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने हेतु आत्मविश्वास बढ़ाने वाला सिद्ध हुआ। यह प्रशिक्षण डॉ. प्रदीप मोसेस सिविल सर्जन, जिला अस्पताल बुरहानपुर के मार्गदर्शन में तथा डॉ. आर्यन गढ़वाल क्वालिटी नोडल अधिकारी, जिला अस्पताल बुरहानपुर की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button