Sunday, July 5, 2026

Creating liberating content

जैनाबाद में धूमधाम से...

जैनाबाद में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, 1 करोड़ के...

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं...

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधिसेवासदन...

महापौर ने वर्षा ऋतु...

महापौर ने वर्षा ऋतु पूर्व प्रमुख नालों का किया निरीक्षण, समयबद्ध सफाई के...

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...
Homeबुरहानपुरसेवासदन महाविद्यालय में...

सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का


सेवासदन महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का आयोजनसेवासदन महाविद्यालय, बुरहानपुर में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया 2026-27 के अंतर्गत स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में प्रवेशित नए विद्यार्थियों के स्वागत हेतु दीक्षारंभ समारोह का भव्य आयोजन किया गया। दीक्षारंभ समारोह का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय परिचय, शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी, विभिन्न सुविधाओं का परिचय, प्राध्यापकों एवं वरिष्ठ विद्यार्थियों से संवाद, छात्र गतिविधि एवं अवसरों की जानकारी देना, कॉलेज जीवन के लिए तैयार करना एवं उनमें आत्मविश्वास विकसित करना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को नई शुरुआत के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। प्राचार्य डाॅ. एस.एम. शकील ने अपने संबोधन में सुविधा, संकाय, स्टाॅफ एवं महाविद्यालय की संपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह दीक्षारंभ कार्यक्रम विद्यार्थियों को संस्थान के शैक्षणिक वातावरण, नियमों एवं संसाधनों से परिचित कराने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। महाविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष डाॅ. सुरेन्द्र कुमार जैन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों की जानकारी दी। दीक्षारंभ समारोह के सफल आयोजन पर सेवासदन शिक्षा समिति की अध्यक्ष श्रीमती तारिका वीरेन्द्रसिंहजी ठाकुर, सचिव श्री हसमुखलाल जरीवाला ने हर्ष व्यक्त कर नवप्रवेषित विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामना प्रेषित की। इस अवसर पर डाॅ. मनीष भट्ट, डाॅ. उर्मिला चौकसे, डाॅ. अनीष पटेल, डाॅ. हर्षद दीक्षित, डाॅ. जगन्नाथ महाजन, डाॅ. राजेश काले, डाॅ. विनोद काले, डाॅ. ज्योति कापडिया, प्रो. नरेन्द्र भारद्वाज, डाॅ. धनराज पाटिल, प्रो. विष्णु भारद्वाज, श्री हंसराज महाजन सहित बडी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. भरत रावल ने किया।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

जैनाबाद में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, 1 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत

जैनाबाद में धूमधाम से मनी महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती, 1 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत जैनाबाद, ब्रह्मपुर, 17 जून 2026: वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप जन्मोत्सव समिति जैनाबाद-ब्रह्मपुर के तत्वावधान में सूर्यपुत्री मां ताप्ती के तट पर स्थित बलवार...

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधि सेवासदन विधि

डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह पवार ने प्राप्त की पीएच.डी. की उपाधिसेवासदन विधि महाविद्यालय में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत डाॅ. वैशाली गुप्ता एवं डाॅ. शेरसिंह एस. पवार ने स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज एल.एन.सी.टी. विश्वविद्यालय, भोपाल से...

महापौर ने वर्षा ऋतु पूर्व प्रमुख नालों का किया निरीक्षण, समयबद्ध सफाई के दिए निर्देश

महापौर ने वर्षा ऋतु पूर्व प्रमुख नालों का किया निरीक्षण, समयबद्ध सफाई के दिए निर्देश बुरहानपुर, 09 जून। आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम बुरहानपुर के महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा शहर के प्रमुख नालों का...