बुरहानपुर

बुरहानपुर में शीत लहर के कारण स्कूलों का समय बदला

बुरहानपुर में शीत लहर के कारण स्कूलों का समय बदला

बुरहानपुर, 17 नवंबर। जिले में शीत लहर के कारण तापमान में आई गिरावट के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य हित को दृष्टिगत रखते हुए जिले की समस्त शासकीय/अशासकीय अनुदान प्राप्त अशासकीय मान्यता प्राप्त/सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई./ माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों का संचालन प्रातः कालीन पारी में होता है, उन शालाओं का शाला संचालन समय आगामी आदेश तक प्रातः 10:00 बजे से किया जाएगा।

इस संबंध में कलेक्टर श्री हर्वसिंह ने आदेश जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि उक्त आदेश तत्काल प्रभावशाली होगा। इस आदेश की प्रतिलिपि आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय मध्यप्रदेश भोपाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बुरहानपुर, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण इन्दौर संभाग इन्दौर, जिला शिक्षा अधिकारी बुरहानपुर, सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग जिला बुरहानपुर, जिला परियोजना समन्वयक, जिला शिक्षा केन्द्र जिला बुरहानपुर, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड-बुरहानपुर, विकासखण्ड स्त्रीत समन्वयक बुरहानपुर/खकनार, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय जिला बुरहानपुर, समस्त संकुल प्राचार्य जिला बुरहानपुर, समस्त संस्था प्रधान, शासकीय/अशासकीय उ.मा. शाला हाईस्कूल माध्यमिक एवं प्रायमिक शालाएँ जिला बुरहानपुर को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button