Wednesday, June 3, 2026

Creating liberating content

संतो का सानिध्य एवं...

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस,...

टंट्या भील महानाट्य ने...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी...

लाइफ फॉर ह्यूमैनिटी सोसाइटी ने किया बुरहानपुर के मेधावी छात्रों का सम्मानबुरहानपुर। शिक्षा...
Homeबुरहानपुरबुरहानपुर में मुख्यमंत्री...

बुरहानपुर में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का होगा भव्य स्वागत, जिले को मिलेगी विकास सौंगातें-अर्चना चिटनिस

बुरहानपुर में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का होगा भव्य स्वागत, जिले को मिलेगी विकास सौंगातें-अर्चना चिटनिस
बुरहानपुर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 14 फरवरी को बुरहानपुर आगमन को लेकर जिले में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शहर एवं ग्रामीण अंचलों में उत्साह का माहौल है। इस संबंध में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के दौरे, रोड शो, कार्यक्रम एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रेसवार्ता में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेन्द्र तिवारी, चिंतामन महाजन, ईश्वर चौहान, कैलाश पारीख, बलराज नावानी, सुनिल वाघे एवं मुकेश पूर्वे सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पार्टी पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
प्रेस वार्ता में श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रेणुका कृषि उपज मंडी स्थित हेलीपेड पर आगमन के पश्चात रेणुका मंदिर मार्ग से शिकारपुरा थाना क्षेत्र स्थित जीजा माता चौराहा से कार्यक्रम स्थल नेहरू स्टेडियम तक भव्य रोड शो करेंगे। रोड शो मार्ग पर स्थान-स्थान पर स्वागत मंच बनाए जाएंगे, जहां सामाजिक संगठनों, भाषा-भाषी समाजों, उद्योग एवं व्यापारी संघों, कृषक संगठनों, युवा एवं महिला संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जनता, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और जोश है। पार्टी संगठन द्वारा स्वागत व्यवस्था, मंच निर्माण, जनसंपर्क एवं कार्यकर्ता समन्वय की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नेहरू स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय विकास कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे, जहां वे विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं भूमिपूजन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर विकास एवं योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी भी आयोजित होगी। बुरहानपुर का कार्यक्रम विशेष हो, इसके लिए तैयारियां जारी है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, पार्टी पदाधिकारी, सामाजिक संगठन एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहेंगे।
प्रेस वार्ता में श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि मुख्यमंत्री के इस प्रवास के दौरान बुरहानपुर जिले को सैकड़ों करोड़ों की सौगात मिलने जा रही है। इसमेें बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 696.37 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी, जिसमें 344.22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण तथा 362.15 करोड़ के नवीन कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।
श्रीमती चिटनिस ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 362.15 करोड़ रूपए के विकास कार्यांे का भूमिपूजन करेंगे। इस अंतर्गत सीवरेज नेटवर्कए जल सप्लाई, नवीन जिला जेल एवं कर्मचारी आवास भवन, राष्ट्रीय राजमार्ग 347.सी मार्ग, रेलवे फीडर रोड, ग्रामीण एवं शहरी सड़क निर्माण, बैराज-काजवे परियोजनाएं, आयुर्वेद महाविद्यालय छात्रावास एवं फार्मेसी भवन, मुख्यमंत्री पुलिस आवास योजना, श्रमिक विश्राम गृह, सांस्कृतिक वन परियोजना, उद्यान विकास, नेहरू स्टेडियम पवेलियन, अग्निपीडि़त व्यापारियों हेतु दुकानें, सामुदायिक भवन एवं विद्यालय भवन निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का भूमिपूजन शामिल है।
इसी प्रकार लगभग 334.22 करोड़ रूपए की लागत से अनेक विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इसमें बुरहानपुर जलप्रदाय योजना, क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक, जिला चिकित्सालय में 100 बेड वार्डख् तहसील एवं जनपद कार्यालय भवन, सरकारी आवास निर्माण, इंडस्ट्रियल पावरलूम क्लस्टर, 33/11 केवी उपकेंद्र, बख्खारी स्टोरेज तालाब, वृक्षारोपण एवं सिंचाई परियोजनाएं, शहरी सड़क एवं स्ट्रीट लाईट, सांदीपनि विद्यालय, अटल टिंकरिंग लैब तथा अन्य अधोसंरचना विकास कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित है।
विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं से जिले में जल प्रदाय, स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, सिंचाई, नगरीय विकास, औद्योगिक विकास एवं मूलभूत सुविधाओं का व्यापक विस्तार होगा और बुरहानपुर के समग्र विकास को नई गति मिलेगी।
श्रीमती चिटनिस ने बताया कि यह तो वह कार्य है जो मूर्तरूप ले चुके है और जो लेने हेतु भूमिपूजन किया गया है। इसी के साथ अनेक योजनाएं जो प्रस्तावित होकर स्वीकृति की प्रक्रिया में है। उनके संबंध में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी से लगातार संपर्क और संवाद करते हुए स्वीकृति हेतु प्रयास किए जा रहे है। ऐसी योजनाओं में से अनेक योजनाओं को मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी द्वारा मंच से घोषणा कर बुरहानपुर के प्रति अपने स्नेह और आशीर्वाद प्रदान करंेगे। जिनमें ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना, मिनी एयरपोर्ट, युवाओं हेतु रोजगार की दृष्टि से औद्योगिक क्षेत्र विकसित कराना सहित बुरहानपुर के विकास के लिए अनेक योजनाएं मुख्यमंत्री जी के समक्ष मांग रखेंगे।

Get notified whenever we post something new!

Continue reading

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामी

संतो का सानिध्य एवं संतो की वाणी श्रवण मात्र से मानव भवसागर पार कर सकता है – श्री शास्त्री चिंतनप्रिय दासजी स्वामीबुरहानपुर नि.प्र. – समाज सेवा के क्षेत्र में जिले की अग्रणी संस्था जनजाग्रति संस्था बुरहानपुर द्वारा बुरहानपुर की...

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

आंधी-तूफान से तबाह फसलों के बीच किसानों के साथ खड़ी दिखीं अर्चना चिटनिस, खेतों में पहुंचकर लिया जायजाबुरहानपुर। 24 मई 2026 को बुरहानपुर जिले में आए तेज आंधी, तूफान एवं खराब मौसम ने किसानों की मेहनत पर बड़ा संकट...

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख

टंट्या भील महानाट्य ने सतपुड़ा की वादियों में जगाई देशभक्ति की अलख नेपानगर, 22 मई 2026।जननायक टंट्या भील के अदम्य साहस, बलिदान एवं अंग्रेजों के दमन-अत्याचार के विरुद्ध उनके संघर्ष को समर्पित भव्य “रॉबिन हुड ऑफ इंडिया” महानाट्य एवं लाइट...