बुरहानपुर

दरगाह-ए-हकीमी और विजन प्लस फाउंडेशन द्वारा 1250 लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण;


दरगाह-ए-हकीमी और विजन प्लस फाउंडेशन द्वारा 1250 लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण; जिसमें से 350 मरीजों का चयन हुआ केवल मेडिकल रूप से फिट पाए गए मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन (फेंको) पद्धति से किया जाएगा
बुरहानपुर | 05 फरवरी 2026
दाऊदी बोहरा समाज के धर्मगुरु हिज़ होलीनेस डॉ. सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन (त.उ.श.) की प्रेरणा और निर्देश पर, दरगाह-ए-हकीमी एवं विजन प्लस फाउंडेशन, मुंबई द्वारा स्वास्थ्य विभाग बुरहानपुर के सहयोग से आठवां विशाल निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया।
शुभारंभ एवं आशीर्वचन:
कार्यक्रम का शुभारंभ मुंबई से पधारे जनब मुस्ता अली भाई साहब के आशीर्वचन से हुआ। उन्होंने सैयदना साहब के संदेश को दोहराते हुए कहा, “स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज का निर्माण करता है। आंखें शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं, और आका मौला की इच्छा है कि हर बंदे की आंखों की रोशनी उज्जवल रहे।”
अतिथियों के विचार:
ADM वीरसिंह चौहान (मुख्य अतिथि): “दरगाह-ए-हकीमी द्वारा पिछले 10 वर्षों से किए जा रहे मोतियाबिंद ऑपरेशन कैंप सेवा की एक मिसाल हैं।”
CSP गौरव पाटिल: “पद्मश्री डॉ. लहाने के सेवा भाव को उनके पुत्र डॉ. सुमित लहाने द्वारा निरंतर आगे बढ़ाना सराहनीय है। यह उनकी बुरहानपुर में तीसरी सेवा यात्रा है।”
CMHO डॉ. राजेंद्र कुमार वर्मा: “मुंबई के विशेषज्ञों से चर्चा कर हम जिला अस्पताल को भी उच्च श्रेणी का बनाने का प्रयास करेंगे।”
शहर आमिल शेख युसूफ भाई साहब जमाली ने कहा कि “मुंबई और पुणे जैसे महानगरों के अनुभवी डॉक्टर्स की असाधारण काबिलियत जब खुदा की कृपा से मिलती है, तो नामुमकिन भी मुमकिन हो जाता है। यहाँ हुनर और दुआएं मिलकर चमत्कार करते हैं।”
डॉ. सुमित लहाने (मुंबई): “मरीजों की जांच के साथ-साथ 750 लोगों के रहने और भोजन की जो व्यवस्था दरगाह-ए-हकीमी ने की है, वह काबिले तारीफ है
शिविर की मुख्य उपलब्धियां:
विजन प्लस फाउंडेशन के मुस्तफा भाई मलकापुर वाला और जौहर भाई नवाब ने बताया कि:
कुल जांच: शिविर में 1250 लोगों के आंखों की जांच की गई।
ऑपरेशन हेतु चयन: जिसमें से 350 मरीजों का चयन हुआ केवल मेडिकल रूप से फिट पाए गए मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन (फेंको) पद्धति से किया जाएगा

​ऑपरेशन तिथि: ये ऑपरेशन 6 और 7 फरवरी को श्यामा प्रसाद मुखर्जी नेत्र अस्पताल में किए जाएंगे।
​विशेषज्ञों की टीम:
शिविर में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सकों ने अपनी सेवाएँ दीं, जिनमें डॉ. सुमीत लाहाणे (मुंबई), डॉ. निखिल कंदुरवार (नागपुर), डॉ. श्रुति पाटिल (पुणे), और डॉ. युगंधरा पटाडे (मुंबई) शामिल हैं।
​उपस्थिति एवं सहयोग:
इस अवसर पर SDM श्री अजमेर सिंह गौड़, दरगाह-ए-हकीमी के मैनेजर शेख शब्बीर भाई मेड्डा वाला, शेख यूसुफ भाई जमाली और शेख मुस्तफा भाई उज्जैन वाला विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में विजन प्लस फाउंडेशन (मुंबई, पुणे, वरोरा), अमूर सेहत कॉर्डिनेटर मोहम्मद मर्चेंट अमूर सेहत बुरहानपुर टीम, बी.जी.आई. टीम, हैदर भाई बुढ़िया वाला, अब्बास भाई बारूद वाला का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
6 फरवरी को चयनित मरीजों में से 120 मरीजों का मोतियाबिंद का ऑपरेशन (फेंको) पद्धति से कियागया।
बाकी शेष मरीजों का 7 फरवरी को किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button