सामाजिक आर्थिक विकास में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका
भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ नई दिल्ली एवं जिला सहकारी संघ खंडवा द्वारा बुरहानपुर जिले की शहरी साख सहकारी संस्थाओं के पदाधिकारी का तीन दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 20 जनवरी से 22 जनवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम का शुभारंभ बुरहानपुर जिले के पंचवटी होटल में किया कार्यक्रम में सहकारी प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के पूर्व प्राचार्य के , एल , राठौर ने अपने उद्बोधन में सहकारी संस्थाओं में बैठकों का महत्व बैठक के प्रकार व बैठक बुलाने से पूर्व की जाने वाली तैयारी की जानकारी देते हुए सहकारी प्रबंधन के गुणों पर चर्चा की। एवं निरंजन कुमार कसारा ने सहकारी संस्थाओं में नेतृत्व विकास के चरणों को बताते हुए नेतृत्व के गुण बताएं , कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी पी एम सोनवणे, आकाश अग्रवाल एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की योजनाओं की जानकारी शाखा प्रबंधक अशोक चौधरी ने सहकारिता विभाग एवं शासन की योजनाओं तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की जानकारी प्रशिक्षार्थियों को दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात जिला सहकारी संघ के सहायक प्रबंधक मनोज पालीवाल ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी संघ खंडवा के प्रबंधक मेहताबसिंह भदौरिया ने किया एवं नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में शहरी साख संस्थाओ में सूचना प्रौद्योगिकी के प्रयोग को बढ़ावा देना, सदस्यों की पूंजी आधार को बढ़ाने हेतु आवश्यक वैधानिक प्रावधान करना, जमाकर्ताओं के धन की सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय करना, साख सहकारी संस्थाओं में नवाचार के माध्यम से बहुद्देशीय कार्य करना एवम केंद्र सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही 56 प्रकार की योजनाओं पर भदोरिया ने प्रकाश डाला।
बुरहानपुर में नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले की शहरी साख सहकारी संस्थाओं के लगभग 40 प्रशिक्षार्थियों ने भाग लिया।
तीन दिवसीय नेतृत्व विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम


